लाइव न्यूज़ :

मां दुर्गा से नहीं की जा सकती राम की तुलना, नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने कहा- बंगाली संस्कृति का 'जय श्री राम' से नहीं है कोई संबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 10:24 IST

अमर्त्य सेन ने कहा कि उमैंने अपने चार साल की पोती से पूछा कि तुम्हारा पसंदीदा देवता कौन है? उसने जवाब दिया 'मां दुर्गा।'

Open in App

बंगाल में लोकसभा चुनाव से ही राम के नारे का जोर शोर से इस्तेमाल किया जा रहा है। इस नारे को कभी किसी को चिढ़ाने के लिए तो कभी हिंसा के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामले बढ़े हैं। नारे से जुड़े इस विवाद में अब नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन भी शामिल हो गए हैं। राम के नारे पर अमर्त्य सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है...

अमर्त्य सेन ने कहा कि अब जय श्री राम के नारे का इस्तेमाल लोगों को पीटने के लिए किया जाता है। मुझे लगता है कि इस नारे का बंगाली संस्कृति से कोई संबंध नहीं है। आजकल कोलकाता में राम नवमी ज्यादा मनाई जाती है, जबकि इससे पहले मैंने नहीं सुना था।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने चार साल की पोती से पूछा कि तुम्हारा पसंदीदा देवता कौन है? उसने जवाब दिया 'मां दुर्गा।' मां दुर्गा के महत्व की तुलना राम नवमी से नहीं की जा सकती।

अमर्त्य सेन ने कहा कि मां दुर्गा हमारी जिंदगी में मौजूद हैं। मुझे लगता है कि जय श्री राम जैसा नारा लोगों को पीटने के लिए बहाने या आड़ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।यह नारा लोगों की श्रद्धा से ज्यादा अब सियासी नारे की तरह पहचान बनाता जा रहा है और सियासी गलियारों में ही ज्यादातर गूंजता भी दिखता है। बंगाल की बात करें तो वहां जय श्री राम का नारा बीजेपी की पहचान बन गया है। इस नारे को लगाने वाले की पहचान भारतीय जनता पार्टी के समर्थक के तौर पर होती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कई बार लोग 'जय श्री राम' के नारे से चिढ़ाते नजर आ चुके हैं।इस पूरे मामले में पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दिया है। अमर्त्य सेन की जय श्री राम के नारे का बंगाली संस्कृति से कोई संबंध न होने पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि अमर्त्य सेन शायद बंगाल को नही जानते हैं। क्या वह बंगाली या भारतीय संस्कृति के बारे में जानते हैं। जय श्री राम बहुत से गांवों में बोला जाता है और अब पूरे बंगाल में जय श्री राम बोला जाता है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब