लाइव न्यूज़ :

जय भीम विवाद : वन्नियार संगम ने फिल्म की मान्यता के खिलाफ सरकार से अपील की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:39 IST

Open in App

चेन्नई, 18 नवंबर अभिनेता सूर्या की नवीनतम फिल्म “जय भीम“ में वन्नियार समुदाय के कथित विवादास्पद चित्रण के खिलाफ वन्नियार संगम ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय और तमिलनाडु के सूचना और जनसंपर्क विभाग से संपर्क कर किसी प्रकार की मान्यता अथवा पुरस्कार के लिए “जय भीम“ के नाम पर विचार नहीं करने का आग्रह किया है।

वन्नियार संगम के प्रदेश अध्यक्ष पु था अरुलमोझी के मुताबिक “जय भीम“ की कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित होने के बावजूद यह फिल्म किसी प्रकार की मान्यता, सराहना और पुरस्कार के योग्य नहीं है, क्योंकि ‘‘एक विशेष समुदाय को बदनाम करने के उद्देश्य से फिल्म में जानबूझकर शरारती दृश्यों को डाला गया है।’’

वन्नियार समुदाय के प्रदेश अध्यक्ष अरुलमोझी ने अधिवक्ता के बालू के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों को सौंपे अपने ज्ञापन में किसी प्रकार की मान्यता, सराहना अथवा पुरस्कार के लिए “जय भीम“ के नाम पर विचार नहीं करने का आग्रह किया है।

वन्नियार संगम के अधिवक्ता के बालू ने बृहस्पतिवार को एक वक्तव्य में कहा, “मेरे मुवक्किल का कहना है कि फिल्म के दृश्य भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 153 ए, 499, 503, 504, 505 के तहत अपमानजनक हैं और फिल्म की टीम लगातार वन्नियार और अन्य समुदायों जैसे सबसे पिछड़े और दलित समुदायों को नीचा दिखाने और बदनाम करने की गतिविधियों में लिप्त है। इस हम केंद्र और राज्य सरकारों से किसी प्रकार की मान्यता अथवा पुरस्कार के लिए “जय भीम“ के नाम पर विचार नहीं करने का आग्रह करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?