लाइव न्यूज़ :

विवादित मुद्दों पर चर्चा के लिए जगन और पटनायक नौ नवंबर को बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:16 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), पांच नवंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी नौ नवंबर को ओडिशा के अपने समकक्ष नवीन पटनायक के साथ दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच के विभिन्न विवादित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भुवनेश्वर में एक बैठक करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में वामसधारा नदी के किनारे नेरादी बैराज बनाने, पोलावरम सिंचाई परियोजना और दोनों राज्यों की सीमा पर मौजूद कोटिया क्षेत्र के गांवों को दर्जा दिये जाने का मुद्दा बातचीत के केंद्र में रहेगा।

उल्लेखनीय है कि इस साल जून में वामसधारा जल विवाद प्राधिकरण ने आंध्र प्रदेश के पक्ष में फैसला दिया और नेरादी बैराज का काम जारी रखने की अनुमति दी। इस बैराज की वजह से ओडिशा के रायगढ़ा और गजपति जिले की करीब 106 एकड़ जमीन के जलमग्न होने की आशंका है, साथ ही इन जिलों में जल संकट भी पैदा हो सकता है।

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने जलमग्न क्षेत्र के लिए मुआवजा देने और विस्थापितों के पुनर्वास पर सहमति जताई है, लेकिन ओडिशा सरकार को अब भी प्रस्ताव पर जवाब देना है।

उन्होंने बताया कि जगन यह मुद्दा पटनायक के समक्ष उठाएंगे और मुद्दे का समाधान करने की कोशिश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से लंबित पोलावरम परियोजना से डूबने वाले इलाके को लेकर अंतिम समाधान पर भी दोनों मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। हालांकि, अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है।

कोटिया के गांवों का मुद्दा भी लंबे समय से लंबित है और समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।

गौरतलब है कि हाल में उस समय दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया था जब ओडिशा की सीमा से लगे विजयनगरम के गांवों में आंध्र प्रदेश के अधिकारियों को प्रवेश करने से रोका गया था। ओडिशा पुलिस ने आंध्र प्रदेश से लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इन गांवों के आसपास अवरोधक भी लगा दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई