यादवपुर विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिग में तीसरा स्थान हासिल किया

By भाषा | Published: June 13, 2021 06:12 PM2021-06-13T18:12:26+5:302021-06-13T18:12:26+5:30

Jadavpur University Ranks 3rd in Times Higher Education Ranking | यादवपुर विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिग में तीसरा स्थान हासिल किया

यादवपुर विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिग में तीसरा स्थान हासिल किया

कोलकाता, 13 जून यादवपुर विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 में देश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया है।

यादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरंजन दास ने रविवार को एक बयान में कहा कि हाल ही में प्रकाशित हुई सूची में यादवपुर विश्वविद्यालय पूर्वी क्षेत्र के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में सबसे ऊपर है।

बयान के अनुसार इस रैंकिंग में केवल दो राज्य विश्वविद्यालय - सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय - कोलकाता स्थित विश्वविद्यालय से आगे हैं।

दास ने कहा, ‘‘2020 में मार्च के अंत से परिसर बंद होने के बावजूद यह रैंकिंग कोविड-19 महामारी के दौरान भी उच्च शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए हमारी निरंतर अनुसंधान गतिविधियों को दिखाती है। संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं, छात्रों और अन्य हितधारकों ने इसे संभव बनाया।’’

यादवपुर विश्वविद्यालय क्यूएस (क्वाकेरेली साइमंड्स) रैंकिंग 2022 में शीर्ष 22 भारतीय संस्थानों में भी शामिल था।

लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने हाल ही में क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 जारी की थी।

क्यूएस रैंकिंग में यादवपुर विश्वविद्यालय ने भारत के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा और पूर्वी क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jadavpur University Ranks 3rd in Times Higher Education Ranking

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे