JAC 12th Result 2018: जानिए आज कितने बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट, यहां करें क्लिक

By धीरज पाल | Published: June 7, 2018 06:04 AM2018-06-07T06:04:22+5:302018-06-07T06:04:22+5:30

JAC 12th/Intermediate Result 2018: झारखंड बोर्ड में लगभग 7.48 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्र बैठे थे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Jharkhand Class 12th Intermediate Results 2018) जारी कर सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट सात जून को जारी करेगा। जेएसी 10वीं और 12वीं के नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जारी करेगा। 

JAC 12th Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Intermediate Result 2018 on jac.nic.in, jharresults.nic.in today | JAC 12th Result 2018: जानिए आज कितने बजे आएगा झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट, यहां करें क्लिक

JAC 12th Result 2018

रांची, 7 जून: लगभग एक महीने से अधिक इंतजार के बाद झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों इंतजार आज खत्म हो जाएगा।  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 7 जून को बोर्ड की 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ जारी करने वाला है। ताजा खबरों की मानें तो रिजल्ट आज सुबह 11 बजे तक जारी किया जाएगा। हालांकि समय को लेकर अभी भी छात्रों के बीच में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए छात्रों को लगातार झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र लगातार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर विजिट करते रहें। यहां रिजल्ट में कोई अपडेट होता है तो छात्र आसानी देख सकते हैं। इसके अलावा झारखंड बोर्ड के छात्र https://www.lokmatnews.in/ पर नजरें बनाएं रहें। 

SMS द्वारा प्राप्त करें झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें RESULTJAC12ROLL NO लिखें और 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ देऱ इंतजार करें। इसके बाद रिजल्ट आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। 

परिणाम देखने के लिए अपनाएं ये तरीका (JAC  Jharkhand Board 10th and 12th Results 2018)

1- सबसे पहले छात्र झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jharresults.nic.in पर जाएं। 
2- इसके बाद झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2018 ( Jharkhand Board Class 12/ Intermediate Results 2018 ) के लिंक पर क्लिक करें।
3- नाम, रोलनंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और कैप्चा कोड भरना कतई न भूलें। 
4- झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board Class 12th Results 2018 / JAC 12th Results 2018) आपके स्क्रीन पर दिखेगा। 
5- इस डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। 

झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।  बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। 

English summary :
JAC 12th Results 2018: Jharkhand Academic Council is likely to announce the JAC Result 2018 / Jharkhand Board Result 2018 such as JAC 12th Result 2018 also known as JAC Intermediate Result 2018 / Jharkhand Class 12th Intermediate Results 2018 today on June 7, 2018 after 10 am on jac.nic.in and jharresults.nic.in.


Web Title: JAC 12th Result 2018: Jharkhand Board Class 12th Intermediate Result 2018 on jac.nic.in, jharresults.nic.in today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे