लाइव न्यूज़ :

‘जब वी मेट’ के अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:08 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 12 नवंबर ‘जब वी मेट’, ‘काई पो चे’ और ‘पाताल लोक’ जैसी विभिन्न फिल्मों तथा टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके अभिनेता आसिफ बसरा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार को यहां एक निजी आवासीय परिसर में लटका हुआ मिला।

वह 53 साल के थे।

कांगड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (बसरा) आज लगभग 12-12.30 खुद को फांसी लगा ली। हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।’’

उन्होंने कहा कि आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि बसरा ने लगभग पांच-छह साल पहले मैक्लॉडगंज, ऊपरी धर्मशाला में एक संपत्ति पट्टे पर ली थी और वह नियमित तौर पर यहां आते रहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब