लाइव न्यूज़ :

'पॉर्न-आइटम डांस की वजह से हो रहा रेप', दुमका गैंगरेप पर RJD नेता शिवानंद तिवारी का बयान

By स्वाति सिंह | Updated: December 10, 2020 17:14 IST

शिवानंद तिवारी का बयान दुमका की घटना को लेकर सामने आया है।  जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका में पति की मौजूदगी में 17 लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया

Open in App
ठळक मुद्दे आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का एक विवादित बयान सामने आया है। राजद नेता ने रेप के मामलों के लिए सिनेमा में आयटम डांस, विज्ञापन और मोबाइल फोन में अश्लील तस्वीर को जिम्मेदार बताया।

दुमका:झारखंड के दुमका जिले में कथित गैंगरेप की घटना पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि एक आदिवासी इलाके में लड़की या महिला के साथ कभी बलात्कार होगा।

आदिवासी संस्कृति में कभी कोई बलात्कार रहा ही नहीं लेकिन उपभोक्तावादी संस्कृति और आधुनिकता से लोग महिलाओं को उपभोग के वस्तु के रूप में देखने लगे। राजद नेता ने रेप के मामलों के लिए सिनेमा में आयटम डांस, विज्ञापन और मोबाइल फोन में अश्लील तस्वीर को जिम्मेदार बताया। कहा कि ये सभी चीजें मिलकर बलात्कार की मानसिकता को तैयार करते हैं।

शिवानंद तिवारी ने कहा, 'इस तरह की घटनाएं इधर कुछ वर्षों में बढ़ी हैं और उसका एक बड़ा कारण ये हैं कि हमारी जो संस्कृति है।' शिवानंद तिवारी ने कहा, 'आदिवासी इलाके में कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि कभी किसी लड़की या औरत का बलात्कार होगा। बलात्कार आदिवासी संस्कृति में कभी रहा ही नहीं। लेकिन जब से अधुनिकीकरण के नाम पर आधुनिक समाज बनाने के नाम पर ये जो उपभोगतावादी संस्कृति का चलन शुरू हुआ, उसने औरतों को एक उपभोग का वस्तु बनाकर पेश किया।'

आरजेडी नेता ने कहा, 'सिनेमा में आइटम डांस हो, विज्ञापन हो या मोबाइल फोन में पॉर्नोग्राफी हो, ये सब मिलजुल कर बलात्कार की मानसिकता को तैयार करते हैं। इसका आदिवासी इलाके में जाने का मतलब है कि ये समाज के अंतिम हिस्से तक चला गया और देश में कई इलाके ऐसे हैं, जहां इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।'

बता दें कि शिवानंद तिवारी का बयान दुमका की घटना को लेकर सामने आया है।  जानकारी के अनुसार, झारखंड के दुमका में पति की मौजूदगी में 17 लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद बुधवार को इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे