लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के पर्वतारोहियों ने पूर्वी लद्दाख में दो पर्वत चोटियां फतह की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के पर्वतारोहियों ने पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थित दो पर्वत चोटियां फतह की हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये पर्वत चोटियां 6.250 मीटर और 6,099 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं और छह अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम सेक्टर के आईटीबीपी महानिरीक्षक लहारी दोरजी ल्हाटू के नेतृत्व में 20 पर्वतारोहियों के एक दल ने इस पर फतह किया।

पर्वतारोहियों में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीपीबी) की चार महिला कर्मी और लद्दाख पुलिस के कर्मी भी हैं।

अभियान दल को 28 सितंबर को लेह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने 6,250 मीटर ऊंचे पर्वत की चोटी का नाम एक पर्वतारोही सैनिक की याद में ‘नूर्बु वांगडस’ शिखर रखा। लद्दाख से संबंध रखनेवाले दिवंगत हेड कांस्टेबल नूर्बु वांगडस की उत्तराखंड में पर्वत चोटी गंगोत्री-1 की चढाई के दौरान हिमस्खल की चपेट में आने से अक्टूबर, 2019 में मौत हो गई। आईटीबीपी का गठन 1962 में चीन के आक्रमण के बाद किया गया और अब तक यह बल 223 सफल पर्वतारोहण अभियान पूरा कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब