लाइव न्यूज़ :

कोरोना वॉरियर्स के लिए ITBP के हेड कॉन्स्टेबल ने नए अंदाज में गाया 'तेरी मिट्टी में मिल जावा...', यहां सुनें पूरा गाना

By सुमित राय | Updated: April 29, 2020 15:31 IST

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन खेरियल ने 'तेरी मिट्टी...' गाने को देश के कोरोना वॉरियर्स को समर्मित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खिलाफ जंग में देश के कोरोना वॉरियर्स दिन रात लगे हुए हैं। आईटीबीपी जवान ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के 'तेरी मिट्टी...' गाने को अलग अंदाज में गाया है।3 मिनट 21 सेकेंड के इस गाने में अर्जुन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को शब्दों में बयान किया है।

भारत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इसके खिलाफ देश के कोरोना वॉरियर्स दिन रात लगे हुए हैं। इस बीच भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन खेरियल ने अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के 'तेरी मिट्टी...' गाने को अलग अंदाज में पेश किया है और कोरोना वॉरियर्स को समर्पित किया है।

3 मिनट 21 सेकेंड के इस गाने में अर्जुन ने आईटीबीपी के कोरोना के खिलाफ लड़ाई को शब्दों में बयान किया है। इसके साथ उन्होंने यह गाना उन सभी सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बलों, चिकित्सा कर्मियों सहित उन सभी को समर्पित किया है, जो दिन-रात इस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में जुटे हुए हैं।

अर्जुन खेरियल के इस गाने को आईटीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है, "ए देश मेरे तू जीता रहे... आईटीबीपी जवान अर्जुन खेरियल द्वारा देश के कोरोना योद्धाओं को समर्पित।"

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 31332 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 7695 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 22629 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना से हो चुकी से 400 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 9318 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। राज्य में 1388 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले मुंबई से आए हैं यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हजार से ज्यादा हो गई है। मुंबई में पिछले तीन दिनों में कोरोना के 1,000 नए मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :आईटीबीपीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"