लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार को प्रदेश के सभी लोगों का टीकाकरण करने में लगेंगे 13 साल : लल्‍लू

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:40 IST

Open in App

लखनऊ, चार जून उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण अभियान की धीमी गति पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस रणनीति के साथ राज्य में सभी लोगों का टीकाकरण करने में 13 साल लगेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, “22 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के 34 लाख लोगों को दोहरी खुराक देकर पीठ थपथपा रही सरकार को सभी को टीका लगाने में करीब 13 साल लगेंगे। सरकार की टीकाकरण नीति और धीमी गति के कारण संकट गहरा रहा है।” उन्‍होंने आरोप लगाया कि कोरोना नियंत्रण में सरकार की भूमिका सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने तक ही है।

उन्होंने सवाल उठाया, “राज्य में इंटरनेट से वंचित लोगों के लिये टीके की कोई व्यवस्था नहीं है और शहरी इलाकों में 80 प्रतिशत व ग्रामीण इलाकों में कुल 22 प्रतिशत लोगों की इंटरनेट तक पहुंच है ऐसे में टीकाकरण कैसे होगा।” उन्होंने कहा कि सरकार बताये वह कोरोना संक्रमण से कैसे और कितने दिनों में जनता को बचा पाएगी।

उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा नेता के रूप में व्यवहार कर राज्य के संवैधानिक प्रमुख के पद की मर्यादा को तार-तार करने के साथ लोकतंत्र का घोर अपमान करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट से उपजे भयावह संकट से निपटने में सरकार की विफलता और अन्य गंभीर विषयों पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को राज्यपाल ने ज्ञापन देने के लिए समय दिया था लेकिन उसे अचानक निरस्‍त कर दिया।

पत्रकार वार्ता में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ में पार्टी मामलों के प्रभारी पी एल पुनिया ने भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसकी अदूरदर्शिता और गलत नीतियों के कारण प्रदेशवासियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियां लोगों को महामारी से बचाने के लिए पर्याप्‍त नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे