लाइव न्यूज़ :

भाजपा में आए नेताओं पर संदेह करना ठीक नहीं होगा : स्वप्न दासगुप्ता

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:45 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वप्न दासगुप्ता ने सोमवार को कहा कि 2019 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा से जुड़ने वाले हर नेता को ‘भेदिया’ की तरह देखना ठीक नहीं होगा।

इससे पहले, दासगुप्ता के सहयोगी तथागत रॉय ने ट्वीट कर संकेत दिया था कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में वापसी के समय भगवा पार्टी में अपने एजेंट छोड़ गए हैं।

दासगुप्ता को तारकेश्वर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। राज्यसभा सदस्य दासगुप्ता ने कहा कि कई नए सहयोगियों ने पूरी निष्ठा से चुनाव में भागीदारी की और उन्हें ऐसा नहीं महसूस होना चाहिए पार्टी में उनकी स्वीकृति नहीं है।

मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस में वापस लौटने के बाद तथागत रॉय ने ट्वीट किया था, ‘‘भाजपा में आने के बाद उन्होंने समूचे देश के नेताओं के बीच स्थान बनाई और बंगाल भाजपा के भोले-भाले नेताओं, पार्टी और उसके बारे में सारी जानकारी ले ली। अब उन्होंने वापस जाकर ममता (बनर्जी) को सब कुछ बता दिया। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि क्या ‘ट्रोजन हॉर्स’ मुकुल रॉय ट्रोजन हार्स (भेदिया) छोड़ गए हैं।’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हावड़ा के सलप में कुछ देर के लिए राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे पहले इन कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दोमजुर से चुनाव लड़ चुके राजीव बनर्जी जैसे नेताओं को तृणमूल कांग्रेस में वापस नहीं लेने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब