दिल्ली में मंगलवार को हो सकती है बारिश

By भाषा | Published: June 14, 2021 09:11 PM2021-06-14T21:11:42+5:302021-06-14T21:11:42+5:30

It may rain in Delhi on Tuesday | दिल्ली में मंगलवार को हो सकती है बारिश

दिल्ली में मंगलवार को हो सकती है बारिश

नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मानसून से पूर्व होने वाली बारिश शहर में कहीं नहीं हुई।

दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने से पहले शहर में सोमवार को मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान था। आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है।

आईएमडी ने कहा, "अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।"

आईएमडी के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत दर्ज किया गया जोकि सुबह साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान के क्रमश: 26 और 36 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: It may rain in Delhi on Tuesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे