लाइव न्यूज़ :

NPR में पूर्वजों के मूल निवास के बारे में जानकारी देना जरूरी: केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी

By भाषा | Updated: January 29, 2020 02:05 IST

सारंगी के बयान के कुछ घंटे पहले बीजद के वरिष्ठ सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी एनपीआर में लोगों के माता-पिता के जन्म स्थान के बारे में सवाल पूछने वाले प्रावधान का विरोध करती है।

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के अद्यतन के दौरान सबको अपने पूर्वजों के मूल निवास के बारे में जानकारी देना ज़रूरी है, क्योंकि इसका संबंध राष्ट्रीय सुरक्षा से है।

सारंगी के बयान के कुछ घंटे पहले बीजद के वरिष्ठ सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा था कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी एनपीआर में लोगों के माता-पिता के जन्म स्थान के बारे में सवाल पूछने वाले प्रावधान का विरोध करती है।

सारंगी ने कहा, “मुझे लगता है कि एनपीआर अद्यतन के दौरान व्यक्तियों को पूर्वजों की जानकारी देना ज़रूरी है। लोग पाकिस्तान या बांग्लादेश से आने के बाद यहां अपने मूल निवास को गुप्त रखकर लाभ उठा सकते हैं।”

केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन और एमएसएमई राज्य मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “इससे भविष्य में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इस मोर्चे पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यह मेरा विचार है।”

लोकसभा में बीजद संसदीय दल के नेता पिनाकी मिश्रा ने पहले कहा था कि ओडिशा सरकार एनपीआर को अपडेट करने के दौरान एक खंड को लागू नहीं करेगी जो व्यक्ति के माता-पिता के जन्मस्थान से संबंधित है। इस बीच, कांग्रेस नेता और कोरापुट के सांसद सप्तगिरि उल्का ने कहा, “कांग्रेस व्यक्तियों से उनके माता-पिता के जन्म स्थान का उल्लेख करने के प्रावधान के विरोध में है। हम सीएए, एनआरसी के साथ-साथ एनपीआर के भी विरोध में हैं।”

टॅग्स :नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?