लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस कायम, कांग्रेस ने कहा- शिवसेना से ही होगा महाराष्ट्र का सीएम

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 22, 2019 13:30 IST

महाराष्ट्रः 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बातचीत की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं।कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। 

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बातचीत की प्रक्रिया अंतिम दौर में हैं और शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इस बीच शुक्रवार (22 नवंबर) को कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र में अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा है कि यह लगभग तय हो गया है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा। एनसीपी ने कभी मुख्यमंत्री के पद की मांग नहीं की है। बीते दिन कांग्रेस और एनसीपी की हुई बैठक में सभी मुद्दों पर बातचीत हो गई है और सहमति भी बन गई है। दोनों पार्टियां आज शाम मुंबई में अपने छोटे सहयोगी दलों और शिवसेना के साथ बातचीत करेंगी और अंतिम फैसला लिया जाएगा। साथ ही साथ यह इस बारे में विचार होगा कि नयी सरकार का क्या स्वरूप होगा। 

इधर, महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुकी एनसीपी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी प्रमुख शरद पवार ने 'भारतीय राजनीति के तथाकथित चाणक्य' को अंतत: मात दे दी। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि दिल्ली का तख्त महाराष्ट्र को अपने आगे नहीं झुका पाया। उनका इशारा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर था।

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। 

गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते वे मिलकर सरकार नहीं बना पाईं। बीजेपी और शिवसेना के अलग-अलग रास्ते अख्तियार करने के बाद शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के पास पहुंची। हालांकि, कई दौर की बातचीत के बाद भी अभी तक तीनों पार्टियों के बीच सरकार गठन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?