लाइव न्यूज़ :

इसरो की नई पहल, अब आम नागरिक भी श्रीहरिकोटा से देख सकेंगे रॉकेट की लॉन्चिंग

By विनीत कुमार | Updated: March 30, 2019 19:51 IST

इसरो ने दर्शकों के लिए विशेष गैलरी बनाई है जो स्टेडियम की तरह है। इसमें 5000 लोग बैठ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने आम दर्शकों के लिए खोला अपना दरवाजा, लाइव देख सकेंगे प्रक्षेपणइसरो ने दर्शकों के लिए तैयार की खास गैलरी, 5000 दर्शकों की क्षमताइसरो के इस गैलरी का उद्घाटन रविवार को, भविष्य में बढ़ाई जाएगी क्षमता

भारतीय अंतरिक्ष रिसर्च अनुसंधान (इसरो) ने आखिरकार उन आम लोगों के लिए दरवाजे खोल दिये हैं जो आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से बड़े-बड़े रॉकेट्स की लॉन्चिंग देखना चाहते हैं। दिलचस्प ये भी है कि दर्शक इसी सोमवार को ऐसी पहली लॉन्चिंग देख सकते हैं। इसरो को सोमवार को पीएसएलवी-सी45 रॉकेट को लॉन्च करेगी। दर्शक कोई शुल्क दिये रॉकेट लॉन्चिंग को देख सकते हैं।

इस रॉकेट के जरिये इसरो डीआरडीओ की ओर से बना एक उपकरण भेजेगा। साथ ही उसे 28 विदेशी सेटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजने हैं। सतीश धवन स्पेस सेंटर चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर है। इसरो का आम लोगों के लिए दरवाजे खोलने का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं। इससे पहले अमेरिका का नासा काफी पहले ही आम दर्शकों के लिए यह सुविधा मुहैया करा रहा है। 

इसरो ने दर्शकों के लिए विशेष गैलरी बनाई है जो स्टेडियम की तरह है। इसमें 5000 लोग बैठ सकते हैं। इस गैलरी से दर्शक दो लॉन्चपैड को आराम से देख सकते हैं। हालांकि, शुरू में इसरो ने ऐहतियात के तौर पर केवल 1000 लोगों को इजाजत देने की बात कही है। सोमवार को होने वाली लॉन्चिंग का समय सुबह 9.30 बजे है इसलिए दर्शकों को केवल 8 बजे तक एंट्री की अनुमति दी जाएगी। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसरो दर्शकों की संख्या 5000 और फिर इसे बढ़ाकर 10,000 तक ले जा सकता है। इसरो के चेयरमैन के सिवन ने बताया कि इसरो के चीफ रविवार को इस गैलरी का उद्घाटन करेंगे। सिवन ने बताया कि दर्शकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिये गये हैं। 

साथ ही यहां फूड वेंडर्स, टॉयलट और वॉशरूम भी मौजूद होंगे। इसके अलावा बड़े स्क्रीन भी लगाये गये हैं। इसरो के अनुसार यह पहल इसलिए भी की गई है ताकि युवाओं में विज्ञान के प्रति रूझान बढ़ सके।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब