इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन

By भाषा | Published: April 21, 2021 11:53 PM2021-04-21T23:53:17+5:302021-04-21T23:53:17+5:30

Islamic scholar Maulana Waheeduddin Khan dies | इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन

इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का बुधवार को 96 साल की आयु में निधन हो गया। वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

उनके परिवारिक सूत्रों ने ''भाषा" को बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण गत 12 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उनको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

मौलाना वहीदुद्दीन ने कुरान का अंग्रेजी में आसान अनुवाद किया और कुरान पर टिप्पणी भी लिखी। वह बड़े इस्लामी विद्वानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म एक जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था । उन्हें इसी साल पदम् विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी। साल 2000 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Islamic scholar Maulana Waheeduddin Khan dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे