लाइव न्यूज़ :

इशरत जहां ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधी राखी, कहा- तीन तलाक खत्म करने का शुक्रिया

By भाषा | Updated: August 16, 2019 05:22 IST

इशरत जहां ने हालांकि इस बात पर अफसोस जताया कि वह अपने साथ लेकर गईं ‘रसगुल्ले’ का डिब्बा प्रधानमंत्री को नहीं दे पाईं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रक्षा बंधन पड़ा है।इशरत जहां ने पीएम मोदी को बांधी राखी।

कोलकाता, 15 अगस्तः तीन तलाक मामले की प्रमुख याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी और इस कुप्रथा को अवैध बनाने के लिये मुस्लिम बहनों की तरफ से उन्हें शुक्रिया कहा। जहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री को तिरंगी राखी बांधी और कहा कि यह अवसर पाकर वह “खुश” हैं। इस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन ही रक्षा बंधन पड़ा है।

जहां ने पीटीआई को फोन पर बताया, “मैंने अपनी सभी मुस्लिम बहनों की तरफ से प्रधानमंत्री को एक बार में तीन तलाक की कुप्रथा को अवैध बनाने के लिये शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा कि यह हमारा अधिकार है और हमें यह मिलना चाहिए।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद द्वारा पारित मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2019 को कानून बनाने के लिये एक अगस्त को अपनी मंजूरी दे दी थी। इसके तहत मौखिक, लिखित, एसएमएस या वाट्सएप अथवा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक चैट के जरिये तीन तलाक दिये जाने को अवैध घोषित किया गया। जहां ने हालांकि इस बात पर अफसोस जताया कि वह अपने साथ लेकर गईं ‘रसगुल्ले’ का डिब्बा प्रधानमंत्री को नहीं दे पाईं।

उन्होंने कहा, “सुरक्षा कारणों से, मैं उन्हें रसगुल्ला नहीं दे पाई जो मैं कोलकाता से लेकर आई थी। हालांकि मैं प्रधानमंत्री को राखी बांधने का अवसर मिलने से खुश हूं।” जहां उच्चतम न्यायालय में एक बार में तीन तलाक के खिलाफ पांच याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले की रहने वाली हैं तथा 14 साल के एक पुत्र एवं आठ साल की एक पुत्री की मां हैं।

 

टॅग्स :रक्षाबन्धनतीन तलाक़नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया