लाइव न्यूज़ :

क्या सच में गुप्त होता है आपका मतदान या नेता जान जाते हैं कि किसे वोट दिया?

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 15:33 IST

चुनाव प्रचार के दौरान नेता लोग मतदाताओं को अक्सर धमकी देते दिख जाते हैं कि उन्हें पता चल जाएगा कि आपने उन्हें वोट किया या नहीं? जानिए इस दावे में है कितनी सच्चाई....

Open in App
ठळक मुद्देमतदान के लिए वार्ड और बूथ में बंटा होता है निर्वाचन क्षेत्रमतगणना के समय यह पता लग जाता है कि किस वार्ड से कितने वोट मिले

बीजेपी विधायक रमेश कटारा अपने हालिया बयान में मतदाताओं को धमकाते दिख रहे हैं। उन्होंने दाहोद संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, 'ईवीएम में कमल का निशान दिखाई देगा। उसी को खोजकर बटन दबाना है। कोई गलती नहीं होनी चाहिए क्योंकि मोदी साब ने इसबार कैमरे लगवा रखे हैं।' उनके इस बयान पर विवाद मच गया है। हालांकि रमेश कटारा के दावे में कोई आधार नहीं है। इससे पहले सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने भी अल्पसंख्यकों को धमकाते हुए कहा था कि वह विकास कार्यों में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता देंगी जहां से अधिक वोट मिलेंगे।

ऐसे में सवाल उठता है कि आपका मतदान तो गुप्त होता है। फिर नेता ऐसे अनर्गल बयान क्यों देते हैं जिससे प्रतीत हो कि उन्हें पता है कि आपने किसे वोट दिया और किसे नहीं। दरअसल, आपका मतदान उतना भी गुप्त नहीं रहता।

चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों को वार्ड और बूथ में बांट दिया जाता है। इससे मतदान प्रबंधन में सहूलियत होती है। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग ईवीएम होती है। इस प्रकार मतगणना के समय प्रत्याशी यह जान सकता है कि किस गांव में उसे कितने वोट मिले। हालांकि चुनाव आयोग इसके पक्ष में नहीं है कि प्रत्येक वार्ड की जगह 14 बूथों की मतगणना के आंकड़े एकसाथ जारी किए जाएं। केंद्र सरकार इसके साथ नहीं है।

इसी के आधार पर रमेश कटारा और मेनका गांधी जैसे नेता मतदाताओं को धमकाते फिरते हैं। रमेश कटारा का कहना था, 'किसने बीजेपी को वोट दिया और किसने कांग्रेस को ये देखा जा सकता है। आधार कार्ड और अन्य कार्ड में भी अब फोटो लगता है। अगर आपके बूथ से वोट में कमी आई तो ये पता लगाया जा सकता है कि किसने वोट नहीं दिया। और इसके बाद आपको काम नहीं मिलेगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो