गोविंद सिंह का अनंत हेगड़े पर पलटवार, कहा-हेगड़े के माता-पिता का DNA लेकर जाति की जांच की जाए

By स्वाति सिंह | Published: March 12, 2019 01:15 PM2019-03-12T13:15:01+5:302019-03-12T14:00:18+5:30

जनवरी 2019 को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके ब्राह्मण होने पर सवाल उठाया था।

Is Rahul Gandhi Brahmin vs What is Anant Hedge's caste: Congress minister Govind Singh 's new low | गोविंद सिंह का अनंत हेगड़े पर पलटवार, कहा-हेगड़े के माता-पिता का DNA लेकर जाति की जांच की जाए

गोविंद सिंह का अनंत हेगड़े पर पलटवार, कहा-हेगड़े के माता-पिता का DNA लेकर जाति की जांच की जाए

कांग्रेस सांसद गोविन्द सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी पर अनंत हेगड़े के किए विवादित टिप्पणी पर पलटवार किया है। गोविन्द सिंह ने कहा 'हेगड़े जी मां और पिताजी का डीएनए लिया जाए, जांच की जाए कि उनकी जाट क्या है? इस तरह के शब्द बोल कर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचना, ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता।'

जनवरी 2019 को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके ब्राह्मण होने पर सवाल उठाया था। हेगड़े ने कहा, 'राहुल गांधी इस देश को नहीं जानते हैं। उन्हें धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है। देखिए वह किस तरह से झूठ बोलते हैं। मुस्लिम पिता, ईसाई मां का बेटा ब्राह्मण कैसे हो सकता है। यह कैसे संभव है।'


अनंत हेगड़े ने आगे कहा 'दुनिया के किसी भी लैब में आपको इस तरह का हाइब्रिड नमूमा नहीं मिल सकता।लेकिन इस देश में कांग्रेस की लैब में ये सैंपल जरूर मिल सकता है, जहां पिता और बेटा अलग तरीके के हैं। 

Web Title: Is Rahul Gandhi Brahmin vs What is Anant Hedge's caste: Congress minister Govind Singh 's new low