लाइव न्यूज़ :

IS मॉड्यूल मामला: NIA ने तमिलनाडु में कई ठिकानों पर मारे छापे, लैपटॉप, कुल्हाड़ी समेत कई सामान बरामद

By भाषा | Updated: November 30, 2019 15:27 IST

जून में एनआईए के अधिकारियों ने आईएस मॉड्यूल मामले में अपनी जांच के संबंध में यहां पुझल केंद्रीय कारागार में बंद ‘पुलिस’ फकरुदीन, पन्ना इस्माइल और बिलाल मलिक से पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों तमिलनाडु में एक हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं की हत्या के आरोपी हैं।  इस साल 30 मई को एनआईए ने कोयंबटूर के छह आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आईएस मॉड्यूल मामले में अपनी जांच के संबंध में तंजावुर और तिरुचिरापल्ली में शनिवार को छापे मारे और दो संदिग्धों के ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा एक कुल्हाड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया।

एनआईए ने कहा कि मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए उसने तंजावुर में अलावुदीन तथा तिरुचिरापल्ली के एस. सरफुदीन के आवास पर छापे मारे। मामले में जून में कोयंबटूर में छापों के बाद मोहम्मद अजरुद्दीन तथा शेख हिदायतुल्ला को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि ऐसा संदेह है कि दोनों शख्स जून में गिरफ्तार किए गए लोगों के साथी हैं और जांच अभियान में दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, एक पेन ड्राइव, पांच सीडी/डीवीडी, एक कुल्हाड़ी के अलावा 17 दस्तावेज बरामद किए गए।

इसमें कहा गया है, ‘‘डिजीटल उपकरणों समेत जब्त किए गए सामान को एनआईए की विशेष अदालत, एर्नाकुलम में सौंपा जाएगा’’ और उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच एजेंसी ने कहा कि संदिग्धों से इस मामले में दो आरोपियों से उनके संबंधों के बारे में पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है और साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वे आईएस के लिए किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल हैं। इस साल 30 मई को एनआईए ने कोयंबटूर के छह आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

ऐसी सूचना थी कि उन्होंने तथा उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएस की विचारधारा को फैलाया। एनआईए ने कहा कि उनकी मंशा आईएस में ऐसे युवाओं की भर्ती करना था जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सके।

साथ ही केरल तथा तमिलनाडु में आतंकवादी हमले करने की भी योजना थी। जून में एनआईए के अधिकारियों ने आईएस मॉड्यूल मामले में अपनी जांच के संबंध में यहां पुझल केंद्रीय कारागार में बंद ‘पुलिस’ फकरुदीन, पन्ना इस्माइल और बिलाल मलिक से पूछताछ की थी। तीनों तमिलनाडु में एक हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं की हत्या के आरोपी हैं। 

टॅग्स :एनआईएतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील