लाइव न्यूज़ :

क्या सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र घटाने की तैयारी में है मोदी सरकार, जानें सच्चाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 08:37 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु कम करने से जुड़ी खबरें निराधार हैं। सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संदेश के वायरल होने के बाद काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरकारी सूत्रों ने इसे निराधार बताते हुए खारिज किया है।

क्या मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र घटाने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर एक संदेश काफी वायरल हो रहा है। इस संदेश में लिखा है कि सरकार एक प्रपोजल तैयार कर रही है जिसमें कर्माचारी ने अगर 33 साल की सेवा पूरी कर ली हो या उसकी आयु 60 साल हो गई हो तो वो रिटायर कर दिया जाएगा। 

इस संदेश के वायरल होने के बाद काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस वायरल मैसेज में यह भी कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इसके लिए बाकायता एक प्रस्ताव पेश किया और उसे मंजूरी दे दी गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के केंद्र सरकार के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की आयु कम करने से जुड़ी खबरें निराधार हैं। सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति की आयु कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जो 1 अप्रैल, 2020 को लागू होगी, पूरी तरह निराधार है।

टॅग्स :भारत सरकारसरकारी नौकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे