लाइव न्यूज़ :

IRCTC घोटाला: पटना में राजद नेता अबु दोजाना के घर ईडी का छापा, लालू यादव के करीबी हैं पूर्व विधायक

By अंजली चौहान | Updated: March 10, 2023 10:43 IST

बिहार के पटना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरजेडी के पूर्व विधायक सैयद अबू दोजाना के आवास पर छापेमारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पटना मं ईडी राजद नेता के घर कर रही छापेमारीलालू यादव के करीबी अबु दोजाना के घर हो रही छापेमारीआईआरसीटीसी घोटाले के तहत हो रही छापेमारी

पटना: बिहार में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजद नेता के घर छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) घोटाले के सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के सहयोगी अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर ईडी द्वारा छापेमारी की जा रही है। 

गौरतलब है कि मामला भारतीय रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार, जब लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 तक बिहार के रेल मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उसी दौरान उन्होंने समूह में स्थानापन्न की नियुक्ति के लिए अपने परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित भूमि के रूप में आर्थिक लाभ पहुंचाया था।

लालू यादव के परिवार से होली के पहले हुई पूछताछ 

जानकारी के अनुसार, होली से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव, उनकी पत्नी और बेटी मीसा से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की थी। गौरतलब है कि ईडी की टीम अबु दोजाना के ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही उनसे आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ भी कर रही है। अबु दोजाना राजद नेता होने के साथ ही लालू परिवार के करीबी माने जाते हैं और वह लालू परिवार की कई और कारोबारी गतिविधियों में शामिल हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब