लाइव न्यूज़ :

IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, पटियाला कोर्ट से जमानत मंजूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2019 11:00 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को आईआरसीटीसी घोटाले में बड़ी राहत मिली है।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के लिए एक राहत भरी खबर है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में उनकी जमानत मंजूर कर ली है। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव और अन्य की जमानत भी 1 लाख रुपये के मुचलके पर मंजूर कर ली गई है। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को की जाएगी। जमानत के बाद भी लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे, क्योंकि चारा घोटाले के कई मामलों में सजा पाने के बाद वह जेल में हैं।

विशेष न्यायाधीश अरुण भारद्वाज ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आरोपियों को यह जमानत दी। अदालत ने 19 जनवरी को इन तीनों को मिली अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ा दिया था जो आज समाप्त हो रही थी। यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों का संचालन अनुबंध एक निजी कंपनी को देने में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है।

चारे घोटाले में मुख्य सचिव को राहत

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय से उस वक्त बड़ी राहत मिली जब न्यायालय ने चारा घोटाले के एक मामले में उन्हें आरोपी बनाए जाने के सीबीआई अदालत के आदेश को निरस्त कर दिया और कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

सीबीआई अदालत ने मामले में लालू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में आदेश पारित करते समय अंजनी को भी इस मामले में आरोपी बनाने का आदेश दिया था और इस सिलसिले में उन्हें समन जारी किया था।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस