लाइव न्यूज़ :

सुलेमानी की हत्या के बाद हरकत में इराक, अमेरिकी सैनिकों को बाहर निकालने के लिए संसद में होगा मतदान

By भाषा | Updated: January 5, 2020 17:21 IST

इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह के उभार को रोकने के लिए स्थानीय सैनिकों को प्रशिक्षित और मदद देने के लिए इराकी बेस में करीब 5200 सैनिक तैनात हैं। इन सैनिकों की तैनाती व्यापक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत हुई थी, जिन्हें इराकी सरकार ने आईएस को इराकी क्षेत्र से खदेड़ने में मदद के लिए 2014 में बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देइराक की संसद में सैन्य ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के लिए मतदान होने की संभावना है।इराकी सरकार ने आईएस को इराकी क्षेत्र से खदेड़ने में मदद के लिए 2014 में बुलाया था।

इराक की संसद में सैन्य ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों को हटाने के लिए मतदान होने की संभावना है। अमेरिकी हमले में शीर्ष ईरानी और इराकी कमांडरों के मारे जाने के बाद तेहरान समर्थक गुटों से इन सैन्य ठिकानों पर हमले की आशंका बढ़ गयी है।

कातिब हिजबुल्ला धड़े ने कहा, ‘‘हम देश में सुरक्षा बलों से रविवार को शाम पांच बजे से अमेरिकी बेस से कम से कम एक किलोमीटर दूर चले जाने को कहते हैं।’’ संयोग से समय सीमा ऐसे वक्त निर्धारित की गयी है, जब रविवार को संसद सत्र का समापन होगा जिसमें अमेरिकी सैनिकों को देश से बाहर करने के लिए मतदान हो सकता है।

इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह के उभार को रोकने के लिए स्थानीय सैनिकों को प्रशिक्षित और मदद देने के लिए इराकी बेस में करीब 5200 सैनिक तैनात हैं। इन सैनिकों की तैनाती व्यापक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के तहत हुई थी, जिन्हें इराकी सरकार ने आईएस को इराकी क्षेत्र से खदेड़ने में मदद के लिए 2014 में बुलाया था।

हाशेड के शिया बहुल धड़ों का ईरान के साथ करीबी संबंध है और यह संगठन महीनों से अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी का विरोध कर रहा है । इराक की 329 सदस्यीय संसद की कार्यवाही स्थानीय समयानुसार अपराह्न एक बजे से शुरू होगी और कार्यसूची का कोई प्रकाशन नहीं हुआ है लेकिन सांसद विदेशी सैनिकों पर वोटिंग कराना चाहते हैं। 

टॅग्स :इराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

कारोबारराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ से बेफ्रिक भारत?, अगस्त में अब तक रूस से प्रतिदिन 20 लाख बैरल तेल खरीदा, पीएम मोदी ने दे रहे अमेरिका को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम