लाइव न्यूज़ :

INX Media Case: अदालत से अनुमति मिलने के बाद पी चिदंबरम ने पेश कीं दलीलें, कोर्ट में कहीं ये बातें

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:22 IST

अदालत ने चिदंबरम को सुझाव दिया कि वह जो कहना चाहते हैं, अपने वकील से कह सकते हैं। लेकिन सिंघवी ने अनुरोध करते हुए कहा कि सिर्फ दो मिनट की बात है। इसके बाद, अदालत ने चिदंबरम को अनुमति दी और उन्होंने संक्षेप में अपनी बात की

Open in App
ठळक मुद्दे चिदंबरम ने अदालत को बताया कि 6 जून 2018 को एजेंसी ने उन्हें पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया थाउन्होंने अदालत में कहा, ‘‘ 6 जून ,2018 कृपया लिखित ब्यौरा मंगाएं । कोई भी ऐसा सवाल नहीं है, जिसका जवाब नहीं दिया गया।

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई की कड़ी आपत्ति के बावजूद संक्षिप्त रूप से अपनी दलीलें रखने की अनुमति दी। ‘‘हिरासत में पूछताछ’’ को लेकर बहस पूरी होने के बाद चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ से अनुमति मांगी कि उनके मुवक्किल को बोलने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह पूछताछ के दौरान सीबीआई द्वारा पूछे गए सवालों पर कुछ बोलना चाहते हैं।

सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के पास वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और सिंघवी जैसे कानूनी दिग्गजों की एक टीम है तथा वे पहले ही अपनी दलीलें पेश कर चुके हैं। चिदंबरम को अपने मामले में बहस के लिए किसी ‘‘ बैसाखी ’’की जरूरत नहीं है।

मेहता ने कहा कि आम तौर पर, केवल एक वकील को बहस करने की अनुमति दी जाती है। लेकिन चिदंबरम की ओर से दो वकील पहले ही दलीलें पेश कर चुके हैं। यदि हम उन्हें अनुमति देते हैं, तो हमें देश भर में किसी भी आरोपी को निजी रूप से दलीलें पेश करने से नहीं रोकना चाहिए। इससे गलत परंपरा की शुरूआत होगी। अगर वह खुद अपनी पैरवी करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी पैरवी उनके वकीलों को नहीं करनी चाहिए।’’ सिंघवी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले हैं जो कहते हैं कि आरोपी दलीलें दे सकता है।

अदालत ने चिदंबरम को सुझाव दिया कि वह जो कहना चाहते हैं, अपने वकील से कह सकते हैं। लेकिन सिंघवी ने अनुरोध करते हुए कहा कि सिर्फ दो मिनट की बात है। इसके बाद, अदालत ने चिदंबरम को अनुमति दी और उन्होंने संक्षेप में अपनी बात की। चिदंबरम ने अदालत को बताया कि 6 जून 2018 को एजेंसी ने उन्हें पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया था और उन्होंने पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए थे।

उन्होंने अदालत में कहा, ‘‘ 6 जून ,2018 कृपया लिखित ब्यौरा मंगाएं । कोई भी ऐसा सवाल नहीं है, जिसका जवाब नहीं दिया गया। 50 लाख डालर का जो आरोप है, वो जो कुछ भी है, उसे कभी मेरे सामने नहीं रखा गया। केवल सवाल । उन्होंने केवल यह सवाल किया था कि क्या मेरा कोई विदेशी बैंक में खाता है। मैंने कहा , नहीं ।

इसके बाद मुझसे सवाल किया गया कि क्या मेरे बेटे का किसी विदेशी बैंक में खाता है, जिस पर मैंने कहा, हां । आरबीआई की अनुमति से मेरे बेटे का खाता है।’’ चिदंबरम द्वारा अपनी बातें पूरी कर लेने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया और न्यायाधीश अदालत कक्ष से चले गए। 

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया