‘इंटक’ नए श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी ‘रथ यात्रा’ निकालेगी

By भाषा | Published: January 20, 2021 01:15 AM2021-01-20T01:15:10+5:302021-01-20T01:15:10+5:30

'INTUC' to launch nationwide 'Rath Yatra' in protest against new labor laws | ‘इंटक’ नए श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी ‘रथ यात्रा’ निकालेगी

‘इंटक’ नए श्रम कानूनों के विरोध में राष्ट्रव्यापी ‘रथ यात्रा’ निकालेगी

नयी दिल्ली, 19 जनवरी इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने तीन केंद्रीय श्रम कानूनों को ‘श्रमिक विरोधी’ बताते हुए मंगलवार को कहा कि वह इसके विरोध में देशभर में ‘रथ यात्रा’ निकालेगी।

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में संगठन के अध्यक्ष के एन त्रिपाठी ने कहा कि श्रम कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी ‘रथ यात्रा’ निकालने का प्रस्ताव है।

इंटक ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार को बदलाव करना होगा। तीन कृषि कानून बनाए गए। इसी तरह श्रमिक विरोधी तीन श्रम कानून भी बनाए गए।’’

त्रिपाठी ने दावा किया कि केंद्र सरकार श्रमिकों के हितों की उपेक्षा करते हुए 47 श्रम कानूनों को खत्म करते हुए चार श्रम संहिता लायी है। इससे श्रमिकों के अधिकारों का हनन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'INTUC' to launch nationwide 'Rath Yatra' in protest against new labor laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे