International Yoga Day 2022: योग को क्यों करे अपनी दिनचर्या में शामिल? जान लीजिए ये 10 जरूरी कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 17, 2022 02:41 PM2022-06-17T14:41:59+5:302022-06-17T14:42:46+5:30

International Yoga Day 2022: योग कई मायनों में आज के दौर में और महत्वपूर्ण हो गया है। योग के क्या-क्या फायदे हैं और कैसे ये हमारे स्वास्थ्य को और बेहतर करने में मदद करता है, जानिए

International Yoga Day 2022: know 10 reasons why one need to do yoga everyday | International Yoga Day 2022: योग को क्यों करे अपनी दिनचर्या में शामिल? जान लीजिए ये 10 जरूरी कारण

योग को क्यों करे अपनी दिनचर्या में शामिल? जानें इसके 10 कारण (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: योग आज के दौर में दुनिया भर में प्रचलित है। माना जाता है कि इसकी उत्पत्ति भारत में करीब 5000 वर्ष पहले हुई थी। योग दरअसल ध्यान, सांस लेने की तकनीक और शारीरिक व्यायाम का एक संयोजन है। योग का ये महत्व ही है कि पूरी दुनिया आज योग दिवस (International Yoga Day 2022) मनाती है। हर साल इसे 21 जून को मनाया जाता है। इस बार ये 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस करीब आ रहा है। ऐसे में इस मौके पर हम आपको योग के कुछ बड़े फायदे बताने जा रहे हैं। वैसे तो योग से मिलने वाले फायदे कई हैं लेकिन हम आज 10 वजहों की चर्चा करेंगे। जानिए वो 10 कारण जिसकी वजह से योग को अपने जीवन में शामिल करना जरूरी है।

1. वजन घटाने में मददगार: योग वजन कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है। इसे सभी उम्र और वजन के लोग कर सकते हैं। इसलिए ये और भी अहम हो जाता है।

2. मानसिक शांति देने में मददगार: आज के तनाव भरे जीवन में योग इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके ध्यान और प्राणायाम जैसे अभ्यास मानसिक शांति प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। योग शरीर में 'हैप्पी हार्मोन' के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा, योग ध्यान के माध्यम से तनाव, चिंता और अन्य मनोदशा संबंधी विकारों को कम करने में भी मदद करता है और मन को शांत करने में मदद करता है।

3. शरीर की बढ़ती है इम्यूनिटी: योग शरीर में प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी मददगार है। योग शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है और इसे बाहरी रेडिकल्स के प्रति कम संवेदनशील बनाता है जो शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

4. पांचन तंत्र को करता है मजबूत: योग संपूर्ण रूप से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी मददगार है। कुछ योग मुद्राएं आंत और शरीर के अन्य अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। इससे पाचन शक्ति अच्छी होती है।

5. मांसपेशियों को देता है मजबूती: योग के विभिन्न मुद्राओं के अभ्यास से शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। योग के कुछ आसन के लगातार अभ्यास से व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी मांसपेशियों की मजबूती बढ़ा सकता है।

6. त्वचा के बेहतर बनाने में मददगार: योग शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही योग शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार भी सिद्ध हुआ है। ये सभी कारक बेहतर त्वचा और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

7. किसी भी समय और कोई भी कर सकता है योग: जिम में वर्कआउट करना या वजन घटाने संबंधि अभ्यास हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है। इसे हर कोई नहीं कर सकता। दूसरी ओर योग को हर कोई अपनी सुविधा के अनुसार कर सकता है। खाना खाने के दो घंटे बाद इसे किसी भी समय किया जा सकता है।

8. सांस की समस्या होती है दूर: योग सांस लेने की कई समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है। शरीर में ऑक्सीजन अच्छी मात्रा में पहुंचती है और इससे कई विकार दूर हो जाते हैं। कुल मिलाकर ये कई श्वास और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के लक्षणों में भी सुधार करता है।

9. योग अच्छी नींद में भी सहायक: योग चूकी शरीर को बेहतर बनाने में मदद करता है। रक्त का संचार शरीर में अच्छा होता है। मानसिक शांति मिलती है। इन सब सुधार की वजह से नींद में भी सुधार आता है। अच्छी नींद आती है और इससे भी शरीर को ताजगी महसूस होती है।

10. हृदय संबंधी बीमारियों को टालने में मददगार: योग के कुछ आसन चूकी श्वास संबंधी हैं तो ऐसे में हृदय के स्वास्थ्य में सुधार भी इससे होता है। यह पहले से मौजूद हृदय विकारों को ठीक करने में भी मदद कर सकता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। हाई ब्लडप्रेशर जैसी समस्याओं को टाला जा सकता है। इसलिए भी योग जरूरी है।

Web Title: International Yoga Day 2022: know 10 reasons why one need to do yoga everyday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे