लाइव न्यूज़ :

International Women's Day: इन 5 तरीकों से करें इसदिन को सेलिब्रेट

By गुलनीत कौर | Updated: March 7, 2018 12:19 IST

देश दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कई मोर्चे निकाले जाते हैं, ऐसे मोर्चों का पता लगाएं और उनका हिस्सा बनें।

Open in App

हर साल विश्व भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं को प्रोत्साहित करने, उनमें आत्मविश्वास भरने और उनकी उपलब्धियों को भी याद किया जाता है। यूं महिलाओं को साल के हर दिन सम्मान मिलना चाहिए। मां, बहन, पत्नी... हर रूप में वो परिवार में मौजूद है, अपने परिवार को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती है। तो फिर केवल एक ही दिन उसके सम्मान को समर्पित क्यों? लेकिन अगर हम चाहें तो इस एक दिन को भी उनके लिए यादगार बना सकते हैं। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2018 की थीम है #PressforProgress, इस थीम के पीछे का मकसद महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के माध्यम से प्रोत्साहित करना है। लेकिन महिलाओं को सम्मान मिले, उनके प्रोत्साहित किया जाए, उन्हें खुशी दी जाए, इसके लिए महिलाएं किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर क्यों ना रहें? क्यों ना इस साल महिलाएं खुद के लिए कुछ ऐसा करने जो उन्हें आने वाले सालों साल याद रहे। तो इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप भी कुछ ऐसा कीजिये ताकि आपका यस दिन बाकी दिनों से कुछ खास हो। यहां हम बताने जा रहे हैं 5 ऐसे काम जिन्हें महिलाएं इसदिन करके एन्जॉय कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: पहली बार 8 मार्च को नहीं मनाया गया था 'अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस', जानें पूरा इतिहास

सोशल मीडिया पर चलायें एक मुहीम

अगर आप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं तो आप इंटरनेशनल वूमेंस डे को ध्यान में रखते हुए एक खास मुहीम चला सकती हैं। यह मुहीम महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनके अधिकार और अन्य जरूरतों से जुड़ी हो सकती है। रोचक 'हैशटैग', तस्वीरों और विडियो से आप अपनी मुहीम से सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बना सकती हैं। 

किसी मार्च का हिस्सा बनें

देश दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कई मोर्चे निकाले जाते हैं, ये मोर्चे महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों, सेहत को लेकर जागरूक करने, आदि मुद्दों को ध्यान में रखते हुए निकाली जाती है। ऐसे मोर्चों का पता लगाएं और उनका हिस्सा बनें।

अपने कार्यस्थल पर लाएं बदलाव

आजकल कई कार्यालयों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष रूप से मनाया जाता है। इसदिन को ध्यान में रखते हुए खास आयोजन भी किए जाते हैं। अगर आपके ऑफिस में भी ऐसा होता है तो इसदिन आप अपनी ओर से भी कुछ खास करें। एक ऐसा भाषण या कविता तैयार करें, सबको सुनाएं, ताकि आपके ऑफिस में सभी महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक हो सकें और इस प्रति संवेदनशीलता से अपनी राय भी प्रकट कर सकें।

यह भी पढ़ें: Women's day 2018: नहीं थे डायट के लिए पैसे, वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड चैंपियन में 22 साल बाद दिलाया गोल्ड

प्रेरक किताबें पढ़ें

महिलाओं को समर्पित प्रेरक कहानियां, कविताएं, शायरी पढ़ें। भाषा कोई भी हो, लेकिन उस भाषा की किताबें चुनें जिसे पढने में आपको सबसे अधिक मजा आए। आप चाहें तो यूट्यूब पर फेमस कवी और शायरों को भी सुन सकते हैं जो नारी शक्ति पर अच्छी विचार प्रकट करते रहे हों।

नारी शक्ति से जुड़ी फिल्में, डाक्यूमेंट्री देखें

नारी शक्ति को समर्पित फिल्में, डाक्यूमेंट्री देख सकती हैं। ये आपको बेहद प्रोत्साहित करेंगी और महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों से भी आपको उजागर करेंगी। कोशिश करें कि अकेलें ही ऐसी फिल्में ना देखें, परिवार या दोस्तों के साथ देखें ताकि सबको महिला अधिकारों के हक में जागरूक किया जा सके। 

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

भारतJammu-Kashmir: जम्मू की महिला स्क्वाड्रन लीडर ने रूढ़िवादिता को तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी