लाइव न्यूज़ :

16 देशों ने कोविशील्ड को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दी मान्यता, अदार पूनावाला ने कहा- यात्रियों के लिए ये अच्छी खबर है

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 18, 2021 09:44 IST

फ्रांस सहित कुल 16 यूरोपीय देशों ने एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मान्यता दे दी । फ्रांस ने वैक्सीनेट लोगों के लिए यात्रा प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस सहित 16 यूरोपीय देशों ने कोविशील्ड को यात्रा के लिए दी मान्यताअदार पूनावाला ने कहा कि यात्रियों के लिए ये एक अच्छी खबर है यूरोपीय संघ के कई देश कोविशील्ड को मान्यता देने के पक्ष में नहीं थे

दिल्ली : फ्रांस ने शनिवार को एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन कोविशील्ड को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मान्यता दे दी । फ्रांस के अलावा 16 और यूरोपीय देशों ने कोविशील्ड को अपनी मान्यता प्रदान की है । इससे महामारी के दौरान यात्री बिना किसी असुविधा के यात्रा कर सकते हैं । इसपर सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि यह यात्रियों के लिए बहुत अच्छी खबर है कि 16 यूरोपीय देशों ने प्रवेश के लिए कोविशील्ड को मान्यता दे दी है । हालांकि टीका लगाए जाने के बावजूद प्रत्येक देश में प्रवेश के लिए अपने कुछ अलग नियम हो सकते हैं ।

 फ्रांस ने भी दी मान्यता 

यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में कोविशील्ड को मान्यता देने के लिए हाल ही में व्यापक चर्चा हुई थी और इसमें कई देश वैक्सीन को मान्यता देने से इनकार कर रहे थे । जिन देशों ने कोविशील्ड क मान्यता दी है । उनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, फिनलैंड, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, आयरलैंड, लातविया, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड और हाल ही में फ्रांस ने भी इसे मान्यता दे दी है । फ्रांस ने शनिवार को पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों के लिए यात्रा प्रतिबंध हटा दिया लेकिन फ्रांस के विदेश मंत्रालय की ओर से उन देशों की सख्त सलाह दी गई, जिन्हें फ्रांस ने लाल सूची में रखा है कि वे फ्रांस में यात्रा नहीं कर सकते हैं । 

भारत में कोरोना की सबसे पहली वैक्सीन के रुप में कोविशील्ड को ही आपातकालीन मान्यता दी गई थी और उसके बाद देश में बड़े पैमाने पर इसकी डोज लोगों को दी गई । भारत के नागरिक जिन्होंने कोविशील्ड की दोनों डोज ली है । उनके लिए ये एक अच्छी खबर है क्योंकि वे अब आसानी से इन देशों की यात्रा कर सकते हैं ।  

टॅग्स :अदार पूनावालाकोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?