लाइव न्यूज़ :

सरकार चलाने के बजाय सरकार को बचाने में लगे हैं कमलनाथ

By राजेंद्र पाराशर | Updated: December 5, 2019 04:10 IST

भार्गव का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, सरकार बचाने में ज्यादा व्यस्त है, सरकार चलाने में उनका ध्यान नहीं है.

Open in App

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने आज फिर प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रदेश में गहराए यूरिया संकट को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, सरकार चलाने के बजाय सरकार को बचाने में व्यस्त हैं. यही कारण है कि यूरिया संकट गहराया हुआ है और कालाबाजारी भी खूब हो रही है.

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर यूरिया संकट को लेकर निशाना साधा है. भार्गव का कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, सरकार बचाने में ज्यादा व्यस्त है, सरकार चलाने में उनका ध्यान नहीं है. इसलिए ये हालात बन गए हैं कि, थानों से यूरिया खाद का वितरण करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि प्रदेश का किसान हर मामले में ठगा गया है. किसानों की न तो कर्ज माफी हुई और न ही फसल बीमा मिला. आलम यह है कि अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिल पा रहा है.

भार्गव ने कहा कि पुलिस थानों से यूरिया बांट रही है. किसानों को जहां 10 और 20 बोरी चाहिए, वहां एक या दो बोरी यूरिया मिल रही है. उन्होंने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुल मिलाकर यह अव्यवस्था है. मुख्यमंत्री अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं, सरकार चलाने में किसी की रुचि नहीं है. यूरिया के संकट से किसान मरा जा रहा है. सरकार तबादलों में व्यस्त है.

टॅग्स :कमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन बने अध्यक्ष, कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की घोषणा की, देखिए पूरी सूची

मध्य प्रदेश"नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित रखना मेरी प्राथमिकता", पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा

भारतChhindwara LS polls 2024: तीन दिन में कमलनाथ को 2 झटके, विधायक शाह के बाद मेयर अहाके बीजेपी में शामिल, क्या होगा नकुलनाथ का!

भारतदून स्कूल क्लब के साथी की पतन-गाथा!, कमलनाथ ने टिकट वितरण में कांग्रेस हाईकमान की अनदेखी का खामियाजा भुगता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया