लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री आवास योजना' के बदले पंचायत अध्यक्ष ने मांगी रिश्वत, गरीब ने तहसील परिसर में की आत्मदाह की कोशिश

By भाषा | Updated: September 18, 2018 17:58 IST

बरखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले लालाराम नामक व्यक्ति ने बीसलपुर तहसील कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

Open in App

पीलीभीत, 18 सितंबर: पीलीभीत जिले में आवास उपलब्ध कराने के लिये कथित रूप से रिश्वत मांगे जाने से क्षुब्ध एक गरीब व्यक्ति ने बीसलपुर तहसील कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश की।

उपजिलाधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि बरखेड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के रहने वाले लालाराम नामक व्यक्ति ने बीसलपुर तहसील कार्यालय परिसर में मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

उन्होंने बताया कि लालाराम का कहना है कि दो माह पहले हुई बारिश में उसका कच्चा मकान भी ढ़ह गया था। बेघर होने की वजह से उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के लिये बरखेड़ा नगर पंचायत की अध्यक्ष के कार्यालय में अर्जी दी थी। 

वंदना के मुताबिक लालाराम का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जमील अहमद ने उससे आवास के लिये उपलब्ध करायी जाने वाली राशि का 15 प्रतिशत हिस्सा पेशगी के तौर पर मांगा था। रुपये न दे पाने पर उसे पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया। लाख गुहार लगाये जाने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने आत्मदाह की कोशिश की।

उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने तथा पीड़ित को आवास दिलाए जाने के आदेश दिये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया