पालघर में कोविड-19 रोगियों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा: भाजपा एमएलसी

By भाषा | Published: July 22, 2021 12:32 AM2021-07-22T00:32:13+5:302021-07-22T00:32:13+5:30

Insect food being served to Kovid-19 patients in Palghar: BJP MLC | पालघर में कोविड-19 रोगियों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा: भाजपा एमएलसी

पालघर में कोविड-19 रोगियों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा: भाजपा एमएलसी

पालघर (महाराष्ट्र), 21 जुलाई महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य निरंजन दावखरे ने बुधवार को दावा किया कि पालघर जिले के एक कोविड-19 देखभाल केंद्र में मरीजों को कीड़ा लगा भोजन परोसा जा रहा है।

एमएलसी ने विक्रमगढ़ में राज्य सरकार द्वारा संचालित कोविड-19 देखभाल केंद्र में भोजन की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, दावखरे ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में केंद्र में मरीजों को कीड़ा लगा भोजन परोसा गया है।

एमएलसी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को जिलाधिकारी माणिक गुरसाल के समक्ष उठाया है।

हालांकि, इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी उपलब्ध नहीं हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Insect food being served to Kovid-19 patients in Palghar: BJP MLC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे