लाइव न्यूज़ :

INS मोरमुगाओ ने समुद्र में सुपरसोनिक लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा, कई गुना बढ़ी नौसेना की ताकत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 23, 2023 13:47 IST

भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने समुद्र की सतह पर सुपरसोनिक गति से तैर रहे लक्ष्य को एक ही वार में ध्वस्त कर दिया। इस सफलता के बाद भारतीय नौसेना ने कहा है कि यह पहला प्रयास नौसेना की भविष्य की तैयारी, युद्ध में आगे रहने की तत्परता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने अपनी ताकत में कई गुना इजाफा कर लिया हैसमुद्र की सतह पर सुपरसोनिक गति से तैर रहे लक्ष्य को ध्वस्त करने में सफलता मिलीस्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ दागी गई थी मिसाइल

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी ताकत में कई गुना इजाफा कर लिया है। भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ ने समुद्र की सतह पर सुपरसोनिक गति से तैर रहे लक्ष्य को एक ही वार में ध्वस्त कर दिया। ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से हासिल की गई ये उपलब्धि समंदर में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाता है।

हिंद महासागर में चीन से मिल रही चुनौती को देखते हुए  सुपरसोनिक गति से तैर रहे लक्ष्य को ध्वस्त करने की क्षमता हासिल करना बड़ी  उपलब्धि है। इस सफलता के बाद भारतीय नौसेना ने भी कहा है कि यह पहला प्रयास नौसेना की भविष्य की तैयारी, युद्ध में आगे रहने की तत्परता और आत्मनिर्भर भारत के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

भारत में निर्मित शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक 7,400 टन वजन वाले आईएनएस मोरमुगाओ की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है। यह ब्रह्मोस और बराक-8 जैसी मिसाइलों से लैस है। इसमें इस्राइल का रडार एमएफ-स्टार लगा है, जो हवा में लंबी दूरी के लक्ष्य का पता लगा सकता है। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले साल दिसंबर में ही भारतीय नौसेना को सौंपा था। स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ का नाम  गोवा के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर के नाम पर रखा गया है। 

बता दें कि हाल के दिनों में भारतीय नौसेना को मजबूत करने के कई प्रयास हुए हैं।  भारतीय नौसेना को मजबूत करने के लिए प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई जा रही 6 पनडुब्बियों की छठी और अंतिम कलवारी श्रेणी की पनडुब्बी वाग्शीर ने अपना समुद्री परीक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षण पूरा होने के बाद वाग्शीर को साल 2024 में भारतीय नौसेना को सौंप दिया जाएगा। 

हिंद महासागर में पिछले कुछ समय से चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की उपस्थिति देखी गई है। रक्षा विशेषज्ञ ये भी कहते हैं कि भारत को अगला युद्ध चीन और पाकिस्तान से एक साथ लड़ना होगा। इसे देखते हुए नौसेना के मजबूत करने की काम किया जा रहा है।

नौसेना की अग्रिम पंक्ति की मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ से एक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण भी हाल ही में किया गया। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अपने प्रथम परीक्षण के दौरान सफलतापूर्वक लक्ष्य को भेदा। ब्रह्मोस मिसाइल की रफ्तार 2.8 मैक है जो ध्वनि की रफ्तार से लगभग तीन गुना है।  ऐसा माना जाता है कि ये एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के रूप में दुनिया में सबसे तेज गति की मिसाइल है।

टॅग्स :भारतीय नौसेनामिसाइलBrahMos Aerospaceपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई