लाइव न्यूज़ :

आईएनएस खंडेरी स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी, जो तारपीडो के साथ हमला कर सकती है और साथ ही ट्यूब से लॉन्च होने वाली एंटी-शिप मिसाइल से भी मार कर सकती है

By भाषा | Updated: September 17, 2019 20:27 IST

यह पनडुब्बी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि इस मौके पर पी17ए श्रेणी के पहले जलपोत आईएनएस नीलगिरी का जलावतरण और एक विमानवाहक ड्राईडॉक का भी उद्घाटन होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘खंडेरी’ को सक्रिय सेवा में शामिल करने और ‘नीलगिरी’ के जलावतरण के साथ नौसेना की युद्धक क्षमता “कई गुना बढ़ जाएगी।”विमान वाहक ड्राईडॉक भारत के सबसे बड़े जहाज आईएनएस विक्रमादित्य को बंदरगाह की गोदी तक ला सकता है।

भारत की स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुंबई में 28 सितंबर को नौसेना में शामिल करेंगे। नौसेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह पनडुब्बी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने कहा कि इस मौके पर पी17ए श्रेणी के पहले जलपोत आईएनएस नीलगिरी का जलावतरण और एक विमानवाहक ड्राईडॉक का भी उद्घाटन होगा।

उन्होंने कहा कि ‘खंडेरी’ को सक्रिय सेवा में शामिल करने और ‘नीलगिरी’ के जलावतरण के साथ नौसेना की युद्धक क्षमता “कई गुना बढ़ जाएगी।” कुमार ने बताया कि विमान वाहक ड्राईडॉक भारत के सबसे बड़े जहाज आईएनएस विक्रमादित्य को बंदरगाह की गोदी तक ला सकता है।

कुमार ने संवादाताओं को बताया, “28 सितंबर के दिन तीन कार्यक्रम होने हैं, जो हमारे प्रधानमंत्री के सागर विजन (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और वृद्धि) के अनुरूप हैं।” आईएनएस खंडेरी स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी है जो तारपीडो के साथ हमला कर सकती है और साथ ही ट्यूब से लॉन्च होने वाली एंटी-शिप मिसाइल से भी मार कर सकती है।

स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को नौसेना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर 2017 में शामिल किया गया। इस अवसर पर मोदी ने कहा था कि कलवरी ‘मेक इन इंडिया’ का बेहतरीन उदाहरण है और इससे नौसेना की ताकत बढ़ेगी।

खंडेरी को नौसेना में शामिल करने और नीलगिरी के जलावतरण के बाद रक्षा मंत्री आईएनएस विक्रमादित्य पर सवार होकर पूरा दिन समुद्र में ही बिताएंगे। कुमार ने बताया, “28 सितंबर की शाम से 29 सितंबर को पूर्वाह्न तक (वह रहेंगे)।

दिल्ली वापस आने से पहले वह नौसेना की सभी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे, जिनमें मिसाइल फाइरिंग और समुद्र में विभिन्न अभ्यास शामिल हैं।” उन्होंने बताया कि किसी भी जलपोत या पनडुब्बी के निर्माण में कई चुनौतियां जुड़ी रहती हैं और इनकी जटिलता को देखते हुए कई छोटी-मझोली कंपनियों को इसमें शामिल किया जाता है, ताकि निर्माण कार्य सफलता के साथ पूरा किया जा सके।

टॅग्स :मोदी सरकारराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब