लाइव न्यूज़ :

यूपी इस स्कूल में लगी 'भारत माता की जय' बोलने पर पाबंदी, बोलने पर मिली छात्रों को सजा

By भाषा | Updated: October 6, 2018 17:08 IST

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को बताया कि उन्होंने वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये हैं।

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 6 अक्टूबर: जिले के एक सरकारी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में 'भारत माता की जय' बोलने पर पाबंदी और भारत माता की जय बोलने वाले छात्र को सजा देने के खुलासे से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं ।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शनिवार को बताया कि उन्होंने वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये हैं ।

उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव पांडेय मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। खंगारौत ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी ।

बिल्थरा रोड स्थित मानस मंदिर नामक सामाजिक संस्था के प्रबंधक शिव कुमार जायसवाल ने बताया कि उन्होंने संस्था के अन्य पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को जीएमएएम इंटर कॉलेज का दौरा किया । इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की गयी ।

वीडियो में बातचीत के दौरान अर्थशास्त्र के अध्यापक संजय पांडेय यह कहते दिख रहे हैं कि उनके विद्यालय में वन्देमातरम और भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी है । उन्होंने बताया कि विद्यालय में अगर कोई छात्र गलती से प्रार्थना के समय राष्ट्र गान के बाद भारत माता की जय बोलता है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है ।

उन्होंने बताया कि एक छात्र ने प्रार्थना के समय भारत माता की जय बोल दिया तो उसे धूप में खड़ा करके मुर्गा बनाया गया ।

वीडियो में विद्यालय के छात्र भी यह कहते दिख रहे हैं कि उनके विद्यालय में वन्देमातरम और भारत माता की जय बोलने पर पाबंदी है । समिति ने इस मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र और वीडियो प्रेषित कर कार्रवाई का अनुरोध किया ।

जायसवाल ने बताया कि विद्यालय में देशद्रोह का कृत्य करते हुए छात्रों को वन्देमातरम और भारत माता की जय बोलने से वंचित किया जा रहा है ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य माजिद नासिर ने हालांकि दावा किया कि साजिश के तहत उनके विद्यालय को बदनाम किया जा रहा है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना