लाइव न्यूज़ :

वीडियो: आंबेडकर और महात्मा फुले पर विवादित टिप्पणी देने को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री पर फेंकी गई स्याही, कुछ कार्यकर्ताओं ने दिखाया काला झंडा

By भाषा | Updated: December 11, 2022 07:37 IST

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि ‘‘मेरे बयान को गलत समझा गया।’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देशों का पालन करने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आंबेडकर और महात्मा फुले पर विवादित टिप्पणी दी है। इस टिप्पणी को लेकर मंत्री पर स्याही फेंकी गई है और काला झंडा भी दिखाया गया है।इस तरह के हमले पर बोलते हुए मंत्री पाटिल ने कहा है कि वे इस तरह के हमलों से डरते नहीं हैं।

मुंबई: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल की कथित टिप्पणी को लेकर पुणे के उपनगरीय इलाके पिंपरी में शनिवार को उन पर स्याही फेंकी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। 

इस पर बोलते हुए पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्त अंकुश शिंदे ने कहा कि पुलिस ने पाटिल पर स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है। 

घटना का वीडियो भी हुआ है जारी

इस घटना के एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता पर तब स्याही फेंक रहा है जब वह पिंपरी चिंचवाड़ स्थित एक इमारत से निकल रहे थे। लेकिन मंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने युवक को तुरंत पकड़ लिया था। 

आपको बता दें कि औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरन राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के बारे में की गई कथित टिप्पणी के बाद यह हमला किया गया है। हमले से पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने की कोशिश की है। 

मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने क्या विवादित बयान दिया था

शुक्रवार को औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री पाटिल ने मराठी में कहा था कि आंबेडकर और फुले ने शैक्षणिक संस्थान चलाने के लिए सरकारी अनुदान नहीं मांगा, उन्होंने लोगों से स्कूल और कॉलेज शुरू करने के लिए धन इकट्ठा करने के लिए ‘‘भिक्षा’’ मांगी। ‘‘भिक्षा’’ शब्द के प्रयोग से विवाद खड़ा हो गया है। 

वे इस तरह के हमले से नहीं है डरते- मंत्री चंद्रकांत पाटिल

शनिवार रात उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह इस तरह के हमलों से डरते नहीं हैं और सभी विपक्षी नेताओं को इसकी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बयान को गलत समझा गया।’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देशों का पालन करने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील भी की है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रबी आर आंबेडकरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब