लाइव न्यूज़ :

संकट से जूझ रही जेट एयरवेज से कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने मांगी जानकारी

By भाषा | Updated: August 26, 2018 19:49 IST

विमानन कंपनी कल निदेशक मंडल की बैठक में जून तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी।

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अगस्त: कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने संकट से जूझ रही जेट एयरवेज से तिमाही नतीजे टालने के साथ-साथ कुछ अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी मांगी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही।

विमानन कंपनी कल निदेशक मंडल की बैठक में जून तिमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार करेगी। जेट एयरवेज वित्तीय संकट के बीच लगात को कम करने के तरीकों पर काम कर रही है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) ने विमानन कंपनी से कुछ मुद्दों पर जानकारी देने को कहा है और यह प्रक्रिया चल रही है। 

किस तरह की जानकारी मांगी गयी है इसका अभी पता नहीं चला है।

जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कंपनी रजिस्ट्रार की ओर से मांगी जानकारी के संबंध में पूछने पर अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि आरओसी ने कंपनी के लेखापरीक्षकों (ऑडिटर) के तिमाही नतीजों की घोषणा टालने के संबंध में जानकारी मांगी है। 

अधिकारी ने कहा कि कंपनी रजिस्ट्रार ने सिर्फ जानकारी मांगी है और चीजें अभी शुरुआती चरण में है। इसलिये अभी बही खातों के निरीक्षण या मामले में जांच-पड़ताल का फैसला नहीं लिया गया है। 

पिछले सप्ताह, सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने तिमाही नतीजों की घोषणा टालने के विषय में कंपनी के ऑडिटरों से स्पष्टीकरण मांगा था।

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील