लाइव न्यूज़ :

उद्योग कोरोना महामरी के बाद की दुनिया के लिये काम शुरू करें, अर्थव्यवस्था का बुरा दौर निकल चुका: पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: May 28, 2020 04:56 IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी के प्रभाव का आकलन करने के लिये इस तरह की पांचवीं बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देपीयूष गोयल ने वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये व्यापार एवं उद्योग जगत के साथ बैठक की। वाणिज्य मंत्री ने इस बात पर चिंता भी जताई कि भारत आज भी कई सामान्य इस्तेमाल की चीजों के मामले में आयात पर निर्भर है।

नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को उद्योग जगत से कहा कि वह नई सोच और नये विचारों के साथ कोविड- 19 के बाद की दुनिया के लिये काम करना शुरू करे और मजबूती से उसका क्रियान्वयन करे। अर्थव्यवस्था के लिये बुरा दौर निकल चुका है और अब इसमें पुनरुत्थान का समय है। गोयल ने वीडियो कन्फ्रेंस के जरिये व्यापार एवं उद्योग जगत के साथ बैठक में यह बात कही।

कोविड-19 महामारी के प्रभाव का आकलन करने के लिये यह इस तरह की पांचवीं बैठक हुई। इस दौरान उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से अर्थव्यवस्था को फिर से तेज रफ्तार पटरी पर लाने के लिये उनके सुझावों पर भी गौर किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ ... यह बेहतर होगा कि हम नई सोच और नये विचारों के साथ कोविड-19 के बाद की दुनिया को ध्यान में रखते हुये काम की शुरुआत करें और अपनी योजनाओं का मजबूती के साथ क्रियान्वयन करें तथा भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनायें।’’

मंत्री ने कहा कि ‘‘अर्थव्यवस्था के लिये जो बुरा समय था वह निकल चुका है। स्थिति में सुधार दिख रहा है और पुनरुत्थान का समय है।’’ वाणिज्य मंत्री ने इस बात पर चिंता भी जताई कि भारत आज भी कई सामान्य इस्तेमाल की चीजों के मामले में आयात पर निर्भर है। फर्नीचर, खिलौने और खेलकूद के जूतों का आयात होता है जबकि यह सर्वविदित है कि भारत में कुशल मानवशक्ति के साथ ही तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध है।

उन्होंने उद्योगों से कहा कि इस दिशा में वह सामान्य से हटकर नये विचारों पर काम करें और ऐसे उत्पाद तेयार करें जो कि टिकाऊ और वहनीय हों। इस बैठक में देश में शीर्ष उद्योग मंडलों फिक्की, एसोचैम, सीआईआई, नास्कॉम, पीएचडीसीसीआई, कैट, फिस्मे, लघु उद्योग भारती, सियाम और एक्मा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  

टॅग्स :पीयूष गोयलइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप