लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 24 दिन बाद दी गई कोरोना वायरस मरीज की मौत की जानकारी, जांच की मांग

By भाषा | Updated: June 8, 2020 13:45 IST

इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 36 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,749 से बढ़कर 3,785 हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 2,454 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी देरी से साझा किये जाने का सिलसिला तमाम आलोचनाओं के बावजूद जारी है। स्वास्थ्य विभाग के रवैये पर सवाल उठाते हुए एक गैर सरकारी संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह स्वतंत्र समिति से इस विलम्ब की जांच कराते हुए जिले में इस महामारी से मरे लोगों की संख्या का खुलासा करे। ताजा मामले में कोविड-19 से एक मरीज की मौत की जानकारी 24 दिन की देरी से दी गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 56 वर्षीय पुरुष को यहां एक निजी अस्पताल में 13 मई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसने इसके अगले ही दिन यानी 14 मई को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि, इस मरीज की मौत की आधिकारिक जानकारी इसके 24 दिन बाद स्वास्थ्य विभाग के रविवार रात जारी बुलेटिन के साथ दी गयी है।

इसके साथ ही जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद 157 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि विभाग गुजरे दिनों में स्थानीय अस्पतालों में कोविड-19 से मरने वाले मरीजों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है और इस दौरान उसे 56 वर्षीय मरीज की मौत की जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि संबंधित अस्पताल द्वारा इस मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को कथित तौर पर देरी से दिये जाने के मामले की पड़ताल की जा रही है। जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिये जाने को लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैर सरकारी संगठन भी आरोप लगा रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का खुलासा "अपनी सुविधानुसार" कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर संदेह पैदा होता है।

गैर सरकारी संगठन "जन स्वास्थ्य अभियान मध्यप्रदेश" के सह-समन्वयक अमूल्य निधि ने कहा, "इंदौर में कोविड-19 से मरीजों की मौत की आधिकारिक जानकारी दिये जाने में लगातार देरी होना बेहद गंभीर मसला है जो इस महामारी के प्रकोप के सरकारी आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।" उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार को एक स्वतन्त्र समिति गठित कर इस बात की जांच करानी चाहिये कि इंदौर में अब तक कोविड-19 से कुल कितने मरीजों की मौत हुई है ? इस जांच के तहत मृत मरीजों के परिजनों के बयान भी लिये जाने चाहिये।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष