लाइव न्यूज़ :

इंदौर: शादी में आतिशबाजी के दौरान फौजी के मुंह में फूटा पटाखा, हुई मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 25, 2023 21:16 IST

धार पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फौजी का नाम निर्भय सिंह (35) है. वह 155वीं बटालियन में पदस्थ था और उसकी तैनाती जम्मू- श्रीनगर के राजौरी सेक्टर में थी।

Open in App
ठळक मुद्दे फौजी आतिशबाजी के दौरान आसमान में जा कर फूटने वाला पटाखा मुंह में रख कर छोड़ रहा थाजैसे ही उसने पटाखे में आग लगाई पटाखा आसमान में जाने के बजाए उसके मुंह में ही फूट गयागंभीर हात में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया

इंदौरः मध्य प्रदेश के धार जिले में अपने परिचित की शादी में शामिल होने आए एक फौजी की मुंह में पटाखा फूटने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि फौजी आतिशबाजी के दौरान आसमान में जा कर फूटने वाला पटाखा मुंह में रख कर छोड़ रहा था।

धार पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मृतक फौजी का नाम निर्भय सिंह (35) है. वह 155वीं बटालियन में पदस्थ था और उसकी तैनाती जम्मू- श्रीनगर के राजौरी सेक्टर में थी। छुट्टियों में वह अपने गाँव जलोख्या आया हुआ था. सोमवार को गाँव में ही परिचित मोहन बिलावाल के लड़के की शादी थी।

शाम को आतिशबाजी चल रही थी। इस आतिशबाजी के दौरान निर्भय ने आसमान में जा कर फूटने वाला पटाखा ले लिया। एक पटाखा उसने हाथ में रखा कर फोड़ा। दूसरा पटाखा उसने मुंह में दबा लिया और जैसे ही उसमें आग लगाई पटाखा आसमान में जाने के बजाए उसके मुंह में ही फूट गया। गंभीर रूप से घायल निर्भय को अमझेरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत  घोषित कर दिया।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो