लाइव न्यूज़ :

भारत-म्यांमार की सेनाओं ने नष्ट किए उग्रवादियों ठिकाने, 72 उग्रवादी पकड़े गए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 17, 2019 05:16 IST

Open in App

भारत और म्यांमार की सेनाओं ने मणिपुर, नगालैंड और असम में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी संगठनों को निशाना बनाया. दोनों सेनाओं ने अपने-अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में 16 मई से 8 जून तक संयुक्त ऑपरेशन चलाया. तीन सप्ताह के दौरान सीमावर्ती इलाकों में स्थित उग्रवादी संगठनों के कई ठिकाने नष्ट किए गए जबकि 72 उग्रवादी पकड़े गए. उन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया.

दोनों देश खुफिया सूचनाओं और जमीनी स्थिति के आधार पर ऑपरेशन का अगला चरण भी शुरू किया जा सकता है. रक्षा सूत्रों ने आज बताया कि 'ऑपरेशन सनराइज' का पहला चरण भारत-म्यांमार सीमा पर तीन महीने पहले चलाया गया था. इस दौरान पूर्वोत्तर के उग्रवादी समूहों के कई ठिकानों को नष्ट किया गया था. म्यांमार, भारत के रणनीतिक पड़ोसियों में से एक है और उग्रवाद प्रभावित मणिपुर और नगालैंड सहित पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी 1640 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है.

भारत सीमा सुरक्षा के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच गहरे तालमेल पर जोर देता रहा है. सूत्रों ने बताया कि 'ऑपरेशन सनराइज-2' के दौरान उग्रवादी समूहों के शिविरों को नष्ट करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे का सहयोग किया. जिन उग्रवादी संगठनों को निशाना बनाया गया, उनमें कामतापुर लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (केएलओ), एनएससीएन (खापलांग), उल्फा (1) और नेशनल डेमोक्रेटिक फं्रट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) शामिल हैं.

ऑपरेशन में भारतीय सेना के साथ ही असम राइफल्स के जवान भी शामिल थे. सूत्रों ने बताया कि दोनों देश ऑपरेशन का तीसरा चरण भी शुरू कर सकते हैं.

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया