लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के मोर्चे पर गलवान वैली में चीनी सेना कुछ किमी पीछे हटने को राजी!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 1, 2020 18:28 IST

दोनों देशों के कोर कमांडरों की तीसरे दौर की बातचीत करीब 12 घंटे चली थी। कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पर सूत्रों के बकौल, भारतीय पक्ष ने गलवान वैली क्षेत्र से चीनी सेना को पीछे हटने के लिए मना लिया है, मगर इस कवायद में उसकी शर्त आड़े आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना इस बार इस शर्त को मानने से आनाकानी इसलिए कर रही है क्योंकि चीनी सेना अन्य इलाकों से अपने कदम पीदे हटाने को तैयार नहीं है। चीन सेना ने शर्त रखी है कि भारतीय सेना को भी  दुर्बुक-शयोक-दौलतबेग ओल्डी रोड पर गश्त को छोड़ना होगा और उसे कुछ किमी पीछे जाना होगा।भारतीय सेना इसके लिए राजी नहीं हुई है जिसका अर्थ यही लगाया जा रहा है कि लद्दाख के मोर्चे पर बना हुआ तनाव और गतिरोध अभी चलता रहेगा।

जम्मूः  लद्दाख के मोर्चे पर गलवान वैली से चीनी सेना कुछ किमी पीछे हटने को राजी तो हुई है लेकिन शर्त के तौर पर वह चाहती है कि भारतीय सेना भी कई किमी पीछे हटे और अगर ऐसा होता है तो यह कोई पहली बार नहीं होगा कि चीनी सेना अपनी शर्तें मनवा कर भारतीय इलाका खाली करेगी।

पर भारतीय सेना इस बार इस शर्त को मानने से आनाकानी इसलिए कर रही है क्योंकि चीनी सेना अन्य इलाकों से अपने कदम पीदे हटाने को तैयार नहीं है। हालांकि कल दोनों देशों के कोर कमांडरों की तीसरे दौर की बातचीत करीब 12 घंटे चली थी। कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पर सूत्रों के बकौल, भारतीय पक्ष ने गलवान वैली क्षेत्र से चीनी सेना को पीछे हटने के लिए मना लिया है, मगर इस कवायद में उसकी शर्त आड़े आ रही है।

चीन सेना ने शर्त रखी है कि भारतीय सेना को भी  दुर्बुक-शयोक-दौलतबेग ओल्डी रोड पर गश्त को छोड़ना होगा और उसे कुछ किमी पीछे जाना होगा। फिलहाल भारतीय सेना इसके लिए राजी नहीं हुई है जिसका अर्थ यही लगाया जा रहा है कि लद्दाख के मोर्चे पर बना हुआ तनाव और गतिरोध अभी चलता रहेगा।

रक्षा सूत्र कहते थे कि चीनी सेना अन्य करीब 6 इलाकों में भी डेरा जमाए बैठी है और वह वहां से कदम पीछे हटाने को राजी नहीं है। इनमें उत्तरी लद्दाख में गलवान घाटी और देपसांग, मध्य लद्दाख में हाट स्प्रिंग्स, पेंगोंग सो और चुशूल तक तो दक्षिणी लद्दाख में दमचोक और चुमार शामिल हैं।

सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि चीनी सेना ने इन सभी इलाको में मजबूत मोर्चाबंदी करते हुए पिल बाक्स अर्थात मजबूत जमीन के भीतर बंकर बना लिए हुए हैं। एक अधिकारी का दावा था कि इनमें से कुछेक बंकरों के बारे में कहा जा रहा है कि वे परमाणु हमला तक सहन करने की शक्ति रखते हैं।

अधिकारियों के बकौल, लगता नहीं है कि चीनी सेना विवादित क्षेत्रों से अपने फौजियों को पीछे हटाएगी। माना कि चीनी सेना 20 हजार के बीच है लेकिन वह इन 6 से अधिक इलाकों में भारतीय सैनिकों के लिए खतरा इसलिए पैदा किए हुए है क्योंकि अधिकतर इलाकों में वे ऊंचाई वाले इलाकों में मोर्चाबंदी किए हुए है।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरदिल्लीचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?