लाइव न्यूज़ :

हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, गोरखपुर से दिल्ली के लिए नई उड़ान सेवा शुरू

By भाषा | Updated: September 3, 2018 21:56 IST

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाईअड्डे के नये टर्मिनल भवन के दूसरे चरण और हवाईअड्डा प्राधिकरण के सीएसआर शेड्यूल के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 108 बिस्तर के रैन बसेरे का उद्घाटन किया। 

Open in App

लखनऊ, 03 सितंबरःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने गोरखपुर से दिल्ली के लिए नयी उड़ान सेवा का शुभारंभ भी किया। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाईअड्डे के नये टर्मिनल भवन के दूसरे चरण और हवाईअड्डा प्राधिकरण के सीएसआर शेड्यूल के तहत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित 108 बिस्तर के रैन बसेरे का उद्घाटन किया। 

उन्होंने दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली की इण्डिगो की नई उड़ान का शुभारम्भ भी किया। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत प्रदेश के 12 हवाईअड्डे विकसित किये जा रहे हैं । 

इसके अलावा कुशीनगर तथा दिल्ली के पास जेवर में नये अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे स्थापित किये जाएंगे। जल्द ही गोरखपुर से कोलकाता, मुम्बई, बेंगलूरू, काठमाण्डो के लिए भी हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी । 

इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिस तरह रेलवे और बस स्टेशन पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं, उसी प्रकार हवाईअड्डे पर भी पहुंचें। 

कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ भी मौजूद थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशइंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव