लाइव न्यूज़ :

इंडिगो विमान में यात्रा करने वाला शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, फ्लाइट के लैंड होने के बाद टेस्ट में हुई पुष्टि

By विनीत कुमार | Updated: May 27, 2020 06:53 IST

इंडिगो विमान ने बताया है कि 25 मई की शाम चेन्नई से कोयंबटूर के बीच 6ई 381 में यात्रा करने वाला एक यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई से कोयंबटूर के बीच 6ई 381 में यात्रा करने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिवफ्लाइट के लैंड होने के बाद टेस्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, इसके पहले कोई लक्षण नहीं थे

इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाला 24 साल का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इंडिगो ने ये जानकारी दी। इंडिगो ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को संचालित हुई चेन्नई-कोयंबटूर उड़ान का एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित मिला है।

इसके बाद इंडिगो विमान के चालक दल के सदस्यों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यात्री में पहले से कोरोना के लक्षण नहीं थे। सभी यात्रियों के साथ उसकी भी जांच पहुंचने के बाद की गई और फिर सच्चाई का पता चला।

यह घटनाक्रम महत्व रखता है क्योंकि यह सोमवार को घरेलू उड़ान के बहाल होने के बाद संभवत: पहली बार, किसी यात्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला है। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि 25 मई की शाम चेन्नई से कोयंबटूर के बीच 6ई 381 में यात्रा करने वाला एक यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। 

इंडिगो के अनुसार यात्री वर्तमान में कोयंबटूर में आइसोलेशन में है। बयान में कहा गया है, ‘हमारे विमानों को मानक संचालन प्रक्रिया के तहत नियमित तौर पर संक्रमणमुक्त किया जाता है और इस उड़ान को संचालित करने वाले विमान को भी प्रोटोकॉल के तहत तत्काल संक्रमणमुक्त किया गया।’ 

उसने कहा, ‘उड़ान संचालित करने वाले चालक दल के सदस्यों को 14 दिन के लिए उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है और हम सरकारी दिशानिर्देश के तहत और यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अन्य यात्रियों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं।’

इंडिगो ने इस बात की भी जानकारी दी कि संक्रमित शख्स के करीब और कोई नहीं बैठा था और इसलिए इसके फैलने की उम्मीद काफी कम लग रही है। गौरतलब है कि 24 को लॉकडाउन की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई थी। इसके बाद करीब दो महीने बाद इसी हफ्ते फ्लाइट सेवा की शुरुआत हुई है।

इसके तहस सोमवार को 500 फ्लाइट देश में संचालित हुईं जबकि मंगलवार को शाम 5 बजे तक कुल 41,673 यात्रियों सहित 325 फ्लाइट संचालित हो चुकी थी।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचेन्नईइंडिगोकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया