लाइव न्यूज़ :

साल 2040 तक 40 अरब डॉलर की हो जाएगी भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जानिए इसरो के अगले अभियान क्या हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 5, 2023 10:28 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 2014 में भारत में केवल चार अंतरिक्ष स्टार्टअप थे और 2023 में यह संख्या बढ़कर 150 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य 8 अरब अमेरिकी डॉलर है और इसके साल 2040 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ रही है अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था साल 2040 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानअंतरिक्ष स्टार्टअप 2023 में बढ़कर 150 से अधिक हुए

नई दिल्ली: अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत अब दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में से एक है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग और फिर सूर्य़ के अध्ययन के लिए आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग से पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। अब भारत में अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि 2014 में भारत में केवल चार अंतरिक्ष स्टार्टअप थे और 2023 में यह संख्या बढ़कर 150 से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में, देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का मूल्य 8 अरब अमेरिकी डॉलर है और इसके साल 2040 तक  40 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। 

जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2014 में, देश में 350 स्टार्टअप थे लेकिन आज हमारे पास 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप और 130 यूनिकॉर्न हैं। सिंह ने एमिटी यूनिवर्सिटी में जी20 के तत्वावधान में एस20 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि 1.25 लाख स्टार्टअप में से 6,000 यूनिकॉर्न क्षेत्र में हैं, जिसने देश में नवाचार के परिदृश्य को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में केवल चार अंतरिक्ष स्टार्टअप थे, जबकि 2023 में 150 से अधिक स्टार्टअप हैं। हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था वर्तमान में 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और 2040 तक इसके 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

क्या हैं इसरो के अगले अभियान

 चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 के बाद । इसरो अब अंतरिक्ष की समझ को और बढ़ाने के लिए अन्य परियोजना पर काम कर रहा है। इसके लिए एक्पोसैट मिशन अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। एक्पोसैट (एक्सर रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) भारत का पहला समर्पित पोलारिमेट्री मिशन है जो कठिन परिस्थितियों मे भी चमकीले खगोलीय एक्सरे स्रोतों के विभिन्न आयामों का अध्ययन करेगा। इसके लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष यान भेजा जाएगा जिसमें दो वैज्ञानिक अध्ययन उपकरण (पेलोड) लगे होंगे। 

इसके बाद गगनयान की अक्टूबर में पहली परीक्षण उड़ान होने वाली है। गगनयान मिशन के तहत ISRO अंतरिक्षयात्रियों को पृथ्वी से 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष में यात्रा कराएगा। इसरो की योजना साल 2024 तक अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजने की है। केंद्र सरकार ने पिछले साल ही गगनयान प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार करोड़ रुपए जारी किए थे।

इसके अलावा इसरो नासा के साथ मिलकर भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) नासा और इसरो के बीच एक संयुक्त परियोजना है। इसे दोहरे आवृत्ति वाले सिंथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह के साथ सह-विकसित और लॉन्च किया जाएगा जिसका उपयोग रिमोट सेंसिंग के लिए किया जाएगा।

टॅग्स :इसरोचंद्रयान-3Adityaचंद्रमासूर्य
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठLunar Eclipse 2026: 3 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून', नोट कर लें ग्रहण का सही समय और बेस्ट व्यूइंग पॉइंट्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप