लाइव न्यूज़ :

भारत के कोविड-19 टीकाकरण 12 करोड़ के करीब पहुंचा: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 16, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम आठ बजे तक 26.14 लाख से अधिक खुराकें दिये जाने के साथ ही देश में दी गई कोविड-19 टीके की खुराकों की संख्या 12 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

मंत्रालय ने बताया कि कुल 66,689 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) संचालित हैं। शाम आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में दी गई कोविड-19 टीकों की संख्या 11,97,87,239 है।

इनमें 91,04,680 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है और 56,69,734 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 1,06,58,497 अग्रिम पंक्ति के ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 52,94,889 अग्रिम पंक्ति के ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें दूसरी खुराक दी गई है।

इसके अलावा, 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,96,39,132 और 10,44,958 लाभार्थियों को क्रमशः पहली और दूसरी खुराक दी गई है जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4,48,99,446 और 34,75,903 लोगों ने क्रमशः पहली और दूसरी खुराक ली है।

राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 91वें दिन शुक्रवार की शाम आठ बजे तक कुल 26,14,326 टीके की खुराकें दी गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos