लाइव न्यूज़ :

पानी की बोतल से कम होगी कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की कीमत, भारत बायोटेक के एमडी ने कही ये बात

By सुमित राय | Updated: August 4, 2020 22:13 IST

कोवाक्सिन (Covaxin) भारत का पहला संभावित स्वदेशी Covid-19 वैक्सीन है, जिसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है।वैक्सीन को भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने मिलकर बनाया है।

भारत के साथ अन्य देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और दुनियाभर के विशेषज्ञ इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हैं। भारत में भी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, जिसे हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (BBIL) ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ बनाया है।

तेलंगाना के मंत्री के. तारका रामाराव ने मंगलवार को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड का दौरा किया और कोरोना के टीके को लेकर चर्चा की। इसको लेकर भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला ने जानकारी दी और बताया कि हमारा उद्देश्य कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाना है, जो पानी की बोतल से कम खर्च होगा।

उन्होंने कहा कि हम पहले से ही इस वैक्सीन में बहुत विशेषज्ञता रखते हैं, जो कोवाक्सिन नाम से आता है। अमेरिका और विश्व स्वास्थ्य संगठन वैक्सीन का बहुत समर्थन करते हैं। हम इस साझा दुश्मन से लड़ने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

उम्मीद के मुताबिक रहा पहले फेज का ट्रायल

बता दें कि कोवाक्सिन के पहले फेज का ह्यूमन ट्रायल पूरा हो गया है और कोवाक्सिन की टेस्टिंग के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत के पहले टीके का ह्यूमन ट्रायल 17 जुलाई को पीजीआई रोहतक में शुरू हुआ। उस दिन तीन वॉलंटियर्स को कोवाक्सिन दिया गया था, जिसके नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं।

इन शहरों में चल रहा है वैक्सीन का ट्रायल

कोवाक्सिन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए विशाखापत्तनम, रोहतक, नई दिल्ली, पटना, बेलगाम (कर्नाटक), नागपुर, गोरखपुर, कट्टानकुलतुर (तमिलनाडु), हैदराबाद, आर्य नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश) और गोवा के संस्थान चुने गए हैं, जहां ह्यूमन ट्रायल चल रहा है।

टॅग्स :कोवाक्सिनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब