लाइव न्यूज़ :

रेडियो पर गूंजने वाली मखमली आवाज हुई खामोश, अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 21, 2024 11:41 AM

रेडियो के जानमाने फनकार अमीन सयानी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। आवाज की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्देरेडियो के फनकार अमीन सयानी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गयाआवाज की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांसजब अमीन सयानी की आवाज रेडियो पर गूंगती थी तो लाखों श्रोता बड़े ही खामोशी से उन्हें सुनते थे

मुंबई: रेडियो के जानमाने फनकार अमीन सयानी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। आवाज की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले अमीन सयानी ने 91 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। सयानी का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा क्योंकि परिवार के कुछ सदस्य बुधवार को मुंबई पहुंचने वाले हैं।

अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में अपने पिता की मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। राजिल सयानी ने कहा कि उनके पिता को मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वे उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया, "अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, बचाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचा नहीं सके और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

आजादी के महज चंद साल बाद जब रेडियो ही पूरे देश में संचार का सबसे प्रमुख साधन हुआ करता था। अमीन सयानी की आवाज रेडियो पर गूंगती थी और हजारों-लाखों लोग उन्हें बड़े ही खामोशी से सुना करते थे। साल 1952 में, जब श्रीलंका का नाम सिलोन हुआ करता था।

वहां के रेडियो स्टेशन से अमीन सयानी का फेमस शो बिनाका गीतमाला प्रस्तुत किया जाता था, जिसे भारत में लाखों लोग सुना करते थे।  महल, नागिन, उड़न खटोला जैसे फिल्मों के मधुर गीतों के उस जमाने में रेडियो पर गूंजती अमीन सयानी के आवाज का मनमोहक अंदाज दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता था। अपने पहले ही प्रसारण से बिनाका गीतमाला रेडियो का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम बन गया था।

अमीन सयानी ने 1951 से अब तक 54,000 से अधिक रेडियो कार्यक्रमों और 19,000 स्पॉट/जिंगल्स का निर्माण, संकलन किया जाता है। भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में मदद करने वाले अमीन सयानी को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

बिनाका गीतमाला का नाम को दो बार बदला गया। उसे पहले सिबाका गीतमाला और बाद में कोलगेट गीतमाला का नाम दिया गया। सिबाका गीतमाला का प्रसारण रेडियो विविध भारती से भी किया जाने लगा पर विविध भारती में इसका नाम सिबाका संगीतमाला हुआ करता था।

इस कार्यक्रम के शुरू होने के वर्ष 39 बाद टेलीविजन पर फिल्मी गीतों के काउंट डाउन कार्यक्रम सुपरहिट मुकाबला शुरू हो जाने के कारण इसका प्रभाव कम होने लगा और कार्यक्रम के 42वें वर्ष में बिनाका गीतमाला कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था।

टॅग्स :All India RadioमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टSalman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले अनुज थापन की मौत, पुलिस कस्टडी में की खुदखुशी

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Firing Case: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में की खुदखुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

भारतBJP ने 10 देशों के प्रतिनिधिमंडल के दौरे की बढ़ाई तारीख, आगमन के पीछे ये थी बड़ी वजह

भारतLok Sabha Elections 2024: कौन हैं यामिनी जाधव? शिंदे के नेतृत्व वाली सेना ने मुंबई दक्षिण से उद्धव सेना के अरविंद सावंत के खिलाफ उतारा

क्राइम अलर्टPrithvi Shaw: सपना गिल को लेकर मुश्किल में पृथ्वी शॉ, कोर्ट ने समन जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगे श्याम रंगीला, लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भारतBihar Weather Today: बिहार में पारा 44 डिग्री,  लू कहर से त्राहिमाम, 3 मई तक राहत की उम्मीद नहीं, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, जरूरी हो तो घर से बाहर निकले

भारतदिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल रूस से भेजा गया था, शुरुआती जांच में आया सामने

भारतBihar LS polls 2024: तीसरे चरण पर सभी की नजर, दो फेज में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम, बढ़चढ़कर कर रही हैं मतदान, जानिए आंकड़े

भारतLok Sabha Elections 2024: "गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, हमें उस सपने को पूरा करना चाहिए", राजनाथ सिंह का विरोधी दल पर हमला