लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद भी चल रहा था ड्रीम 11, पुलिस ने मामला दर्ज किया

By विशाल कुमार | Updated: October 10, 2021 14:54 IST

कर्नाटक ने इसी सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित किया है और नए कानून के तहत सट्टेबाजी और दांव लगाने और किसी भी कार्य या पैसे को जोखिम में डालने या अन्यथा किसी घटना के अज्ञात परिणाम पर कौशल के खेल सहित ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाता है.

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक ने इसी सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित किया है.एक 42 वर्षीय कैब ड्राइवर की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है.ड्रीम 11 और एमपीएल प्लेटफॉर्म खेलने वालों को नकद पुरस्कार देते हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कानून का उल्लंघन करने के कारण टाइगर ग्लोबल द्वारा संचालित गेमिंग ऐप ड्रीम 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, कर्नाटक ने इसी सप्ताह ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित किया है और नए कानून के तहत सट्टेबाजी और दांव लगाने और किसी भी कार्य या पैसे को जोखिम में डालने या अन्यथा किसी घटना के अज्ञात परिणाम पर कौशल के खेल सहित ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाता है.

कर्नाटक का कानून उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान करता है. यह कानूनी ऐसी बढ़ती चिंताओं के बीच लागू किया गया है कि जुआ जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म नशे की लत हैं और वित्तीय नुकसान पहुंचा सकते हैं.

सिकोइया कैपिटल द्वारा वित्त पोषित मोबाइल प्रीमियर लीग सहित कई गेमिंग ऐप ने राज्य में उपयोगकर्ताओं को सेवाएं देना बंद कर दिया है, लेकिन ड्रीम 11 ने अपनी सेवाएं देना जारी रखा था.

शनिवार को पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि बेंगलुरु में ड्रीम 11 के संस्थापकों के खिलाफ एक 42 वर्षीय कैब ड्राइवर की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है, जिसने प्रतिबंध के लागू होने के बाद गेमिंग ऐप को चालू होने की सूचना दी थी.

ड्रीम 11 ने बताया कि उसका मानना है कि शिकायत प्रेरित है लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया. एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने कानूनी उपायों की जांच कर रही है और हम एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाली कंपनी हैं और किसी भी प्राधिकरण को अपना पूरा सहयोग देंगे.

ड्रीम 11 और एमपीएल प्लेटफॉर्म खेलने वालों को नकद पुरस्कार देते हैं और पिछले कुछ समय में इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

टॅग्स :कर्नाटकक्रिकेटऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया