लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर से रवाना हुए क्रूज जहाज से समुद्र में गिरी भारतीय महिला की मौत, ट्रिप के आखिरी दिन हुआ हादसा

By भाषा | Updated: August 2, 2023 12:56 IST

भारतीय उच्चायोग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर मिलने के बाद से वह साहनी परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। उच्चायोग ने कहा कि वह संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सिंगापुर के अधिकारियों के संपर्क में भी है।

Open in App

सिंगापुर: मलेशिया के उत्तरी द्वीपीय राज्य पेनांग से सिंगापुर जलडमरूमध्य से गुजरते समय एक क्रूज जहाज से गिरकर सोमवार को लापता हुई भारतीय महिला की मौत हो गई है। महिला के एक पुत्र ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। महिला के पुत्र विवेक साहनी ने ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ क्रूज के सीसीटीवी देखने के बाद कहा, ‘‘फुटेज देखने के बाद हमें दुर्भाग्य से यह पता चला है कि हमारी मां अब नहीं रहीं।’’

विवेक की मां रीता साहनी और पिता जाकेश साहनी ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ पर थे। इससे पहले दंपति के एक अन्य बेटे अपूर्व साहनी ने सोमवार को बताया था कि उसकी मां को तैरना नहीं आता। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को कहा था कि वह महिला के परिवार के संपर्क में है। यह घटना सोमवार को हुई जब रीता (64) और जाकेश (70) ‘स्पेक्ट्रम ऑफ द सीज’ पर सवार होकर पेनांग से सिंगापुर वापस जा रहे थे। दंपति की चार दिवसीय क्रूज यात्रा का सोमवार को आखिरी दिन था। महिला क्रूज जहाज से पानी में गिर गई थी।

भारतीय उच्चायोग ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना की खबर मिलने के बाद से वह साहनी परिवार के साथ लगातार संपर्क में है। उच्चायोग ने कहा कि वह संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए सिंगापुर के अधिकारियों के संपर्क में भी है और कानूनी प्रक्रियाओं का सुलभ बनाने की कोशिश कर रहा है। मिशन ने कहा कि उसने रॉयल कैरेबियन क्रूज कंपनी के भारत मामलों के प्रमुख से भी संपर्क किया है।

उच्चायोग ने कहा, ‘‘हम इस मुश्किल समय में परिवार का पूरा साथ देने को प्रतिबद्ध हैं।’’ जाकेश सोमवार को जब उठे तो उन्होंने अपनी पत्नी को अपने कमरे से गायब पाया। जाकेश ने क्रूज पर अपनी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। बाद में उन्होंने जहाज के चालक दल को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें बताया कि जहाज से कुछ सिंगापुर जलडमरूमध्य में गिरा है।

टॅग्स :सिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर